1 जुलाई से बड़ा बदलाव: दिल्ली में 62 लाख गाड़ियों और 62 लाख वाहन, 41 लाख टू-व्हीलर को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 22 जून 2025। राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए सरकार अब निर्णायक मोड़ पर आ गई है। 1 जुलाई 2025 से दिल्ली में पुराने पेट्रोल और डीजल वाहनों को फ्यूल नहीं मिलेगा। यह फैसला सिर्फ राजधानी तक सीमित नहीं रहेगा—पूरे एनसीआर में भी इसकी धमक सुनाई देने लगी है। CAQM (Commission for Air Quality Management) के अनुसार, अकेले दिल्ली में करीब 62 लाख वाहन तय उम्र सीमा पार कर चुके हैं, जिनमें 41 लाख दोपहिया वाहन हैं। वहीं, पूरे एनसीआर में 44 लाख पुराने वाहन इस नियम की जद में आएंगे। अब दिल्ली के बाहर से आने वाले पुराने वाहनों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी है।

नियम का दायरा और कड़ाई से लागू करने की तैयारी

यह नया नियम सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं रहेगा। इस साल नवंबर से गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर और सोनीपत जैसे दिल्ली से सटे एनसीआर जिलों में भी इसे लागू किया जाएगा। वहां पर 31 अक्टूबर 2025 तक ANPR (Automatic Number Plate Recognition) कैमरे लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। जबकि बाकी एनसीआर जिलों को 31 मार्च 2026 तक का समय दिया गया है। इन क्षेत्रों में ईंधन प्रतिबंध 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा।

दिल्ली में पहले ही तैयारी ज़ोरों पर है। राजधानी के 520 में से 500 पेट्रोल पंपों पर ANPR कैमरे लगा दिए गए हैं और बाकी बचे पंपों पर 30 जून 2025 तक कैमरे लगाए जाने की योजना है। ये कैमरे वाहनों की नंबर प्लेट स्कैन कर यह पता लगा लेते हैं कि वाहन कितने साल पुराना है। यदि वाहन तय सीमा से ज्यादा पुराना निकला तो उसे फ्यूल नहीं दिया जाएगा।

कितने वाहन होंगे प्रभावित?

CAQM के अनुसार, दिल्ली में ऐसे करीब 62 लाख वाहन हैं जो तय उम्र सीमा पूरी कर चुके हैं, जिनमें से 41 लाख टू-व्हीलर हैं। वहीं पूरे एनसीआर क्षेत्र में ऐसे पुराने वाहनों की संख्या 44 लाख बताई जा रही है। इतना ही नहीं, दिल्ली के बाहर से आने वाले पुराने वाहनों पर भी सख्ती की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका: सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुके दिग्गज एक्टर का निधन, सोते-सोते दुनिया को कहा अलविदा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 22 जून 2025। सिनेमा जगत में एक और दुखद खबर ने हलचल मचा दी है। ‘स्पाइडर-मैन’ और ‘बैटमैन फॉरएवर’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुके अनुभवी अभिनेता जैक बेट्स का निधन हो गया है। 96 वर्षीय जैक ने 19 जून, 2025 को कैलिफोर्निया स्थित […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर