शिवराज के मंत्री ने होली के पानी बचाने के संदेशों पर कहा- देश में फैलाया जा रहा है सांस्कृतिक आतंकवाद

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल 17 मार्च 2022। मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने होली पर पानी बचाने के संदेशों पर तीखी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि यह संदेश देश में सांस्कृतिक आतंकवाद फैला रहे हैं। हमारे तीज-त्योहारों पर पर्यावरण की बात कर हमले किए जा रहे हैं। पत्रकारों से चर्चा के दौरान सारंग ने कहा कि होली पर पानी बचाने के संदेश फैलाने से हमारे युवाओं को हिंदू त्यौहारों से दूर करने का षड्यंत्र किया जा रहा है। केवल होली पर पानी बचाने का संदेश चलाने से काम नहीं चलेगा। यह संदेश चलाने वाले लोग वह हैं, जो होली पर पानी बचाने की बात करते है। अपनी गाड़ी को चमकाने के लिए न जाने कितना गेलन पानी बर्बाद कर देते हैं। यह उन्हें बताना चाहिए। सारंग ने सवाल उठाया कि हमारे तीज और त्यौहारों पर ही इस तरह की बात क्यों सामने आती है? सारंग ने आरोप लगाया कि पर्यावरण के बहाने कुछ लोग हमारे त्यौहारों पर हमले कर रहे हैं।   
बता दें 17 मार्च को होली दहन होगा। भोपाल में 17 प्रमुख जगहों पर होली दहन होगा। बता दें कोरोना के कारण पिछले दो साल से होली का पर्व ठीक से नहीं मनाया गया। इस बार कोरोना संक्रमण कंट्रोल में आने के बाद सरकार ने सभी प्रतिबंध हटा दिए है। इस बार कई संगठनों ने होली और रंगपंचमी का त्यौहार मनाने की तैयारी की है। कई इलाकों में चल समारोह भी निकाले जाएंगे।

Leave a Reply

Next Post

अनिल अंबानी को झटका: कर्ज में डूबी रिलायंस कैपिटल के सीईओ ने दिया इस्तीफा, बिकने वाली है यह कंपनी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 17 मार्च 2022। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी को एक और झटका लगा है। दरअसल, उनकी कर्ज में डूबी कंपनी रिलायंस कैपिटल लिमिटेड (आरसीएल) के सीईओ धनंजय तिवारी ने इस्तीफा दे दिया है। कंपनी की ओर से नियामकीय फाइलिंग […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए