बंगाल के बर्धमान में गरजे पीएम मोदी, बोले- भाजपा जो करती है वो करती है

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 11 अप्रैल 2026। देश के प्रधानमंत्री आज पश्चिम बंगाल में तीन रैलियों को संबोधित करने वाले हैं। पीएम मोदी बंगाल के पूर्वी बर्दवान के कटवा  में अपनी रैली को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि बीजेपी जो कहती वो करती है। अपनी बात को जारी रखते हुए पीएम ने कहा कि बंगाल में इस बार बड़ा खेला होगा राज्य को TMC से छुटकारा मिलेगा। इसी के साथ उन्होंने ऐलान किया है कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही टीएमसी के 15 साल के शासनकाल में हुए कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ एक ‘श्वेत पत्र’ जारी किया जाएगा।

TMC पर किया कड़ा प्रहार

प्रधानमंत्री ने टीएमसी सरकार को ‘निर्मम’ करार देते हुए आरोप लगाया कि राज्य के मंत्रियों और विधायकों ने संगठित गिरोहों के साथ मिलकर बंगाल को लूटा है। पीएम ने कहा “हमारी सरकार टीएमसी के कार्यकाल में हुई सुनियोजित लूट का कानूनी लेखा-जोखा जनता के सामने रखेगी। भ्रष्टाचार के अड्डों को बंद किया जाएगा और हर अपराधी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

महिलाओं के लिए ‘मास्टरस्ट्रोक’ का किया ऐलान 

रैली में बढ़ती भीड़ और समर्थन से उत्साहित प्रधानमंत्री ने बंगाल की महिलाओं के लिए एक बड़ी चुनावी सौगात की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आने पर बंगाल की हर बहन और बेटी को ₹3,000 प्रति माह की वित्तीय सहायता दी जाएगी। उन्होंने टीएमसी पर जनता को गुमराह करने और झूठ फैलाने का भी आरोप लगाया।

Leave a Reply

Next Post

राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी ने महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर उन्हें दी श्रद्धांजलि

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव दिल्ली 11 अप्रैल 2026। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर, संसद परिसर में स्थित प्रेरणा स्थल पर महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। अन्य नेताओं में, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, लोकसभा में […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल