मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना: आरंग के 15 गांवों के शासकीय भवनों तक पक्का मार्ग के लिए 91.53 लाख रूपए मंजूर

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 24 अगस्त 2020। नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया की पहल पर आरंग विकासखण्ड के 15 गांवों के शासकीय भवनों तक पक्का पहुंच मार्ग निर्माण के लिए 91.53 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत विभिन्न शासकीय भवनों तक मुख्य मार्ग से पक्का सड़क का निर्माण किया जाएगा। योजना के तहत विभिन्न शासकीय भवनों तक 1 किलोमीटर व 165 मीटर लम्बाई मार्ग के लिए 91 लाख 53 हजार रूपए की मंजूरी दी गई है। इस आशय का आदेश मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। इन शासकीय भवनों तक पक्का मार्ग की स्वीकृति मिलने पर ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया और राज्य सरकार के प्रति आभार जताया है। इस मार्गों के निर्माण होने से विद्यार्थियों, पालकों और ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी।

Leave a Reply

Next Post

आईसीआईसीआई बैंक ने कोविड अस्पतालों को दिए 100 ऑटोमेटिक सेनिटाइजर डिस्पेंसर : स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव को बैंक के अधिकारियों ने सौंपे डिस्पेंसर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर. 24 अगस्त 2020। आईसीआईसीआई बैंक छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश के कोविड अस्पतालों के लिए 100 ऑटोमेटिक सेनिटाइजर डिस्पेंसर दिए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव को बैंक के अधिकारियों ने आज सिविल लाइन स्थित नवीन विश्राम भवन में ये डिस्पेंसर सौंपे। प्रदेश के विभिन्न कोविड […]

You May Like

मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड....|....तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर भरभराकर गिरी छत....|....बैंक हड़ताल: शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी....|....जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत....|....जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय