छत्तीसगढ़: रायगढ़ जिले में करंट लगने से एक हाथी की मौत, पोस्टमार्टम के बाद दर्ज होगा मामला

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायगढ़ 23 जून 2121। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में करंट लगने से एक जंगली हाथी की मौत हो गई है। रायगढ़ जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल में एक जंगली हाथी की करंट लगने से मौत हो गई है।

धरमजयगढ़ वन मंडल के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओ) बीएस सरोते ने बताया कि आज सुबह छाल क्षेत्र के बनहर गांव के एक खेत में एक हाथी के मृत पड़े होने की जानकारी मिली थी। जानकारी के बाद वन विभाग के दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया और मृत हाथी को लाया गया।

सरोते ने बताया कि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, हाथी की मौत बोर के लिए खींचे गए बिजली के तार की चपेट में आने से हुई है। इस संबंध में किसान मेहतर सिंह से पूछताछ की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि हाथी के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है जिसके बाद मामला दर्ज किया जाएगा।

इस साल 29 मार्च को इसी वन विभाग में हाथी का बच्चा मृत पाया गया था। वहीं साल 2020 में, जनवरी से लेकर अक्तूबर के बीच अलग-अलग कारणों से 15 हाथियों की मौत हो गई थी। बता दें कि उत्तरी छत्तीसगढ़ में करीब 240 जंगली हाथी रहते हैं। पिछले कुछ सालों में इस इलाके में इंसान और हाथी के बीच कई घटनाएं घटी हैं। राज्य वन विभाग की माने तो पिछले एक दशक में, यहां जंगली जानवरों की तादाद बढ़ी है। इस वन विभाग में हाथियों की संख्या 225 से बढ़कर 290 हो गई है।

Leave a Reply

Next Post

रिलायंस: आज होगी RIL की 44वीं वार्षिक आम बैठक, हो सकते हैं कई बड़े एलान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 24 जून 2021। 24 जून को देश की सबसे मूल्यवान कंपनी और मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की 44वीं वार्षिक आम बैठक (AGM 2021) है। बैठक में दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी सऊदी अरामको के साथ डील पर एलान […]

You May Like

बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'....|....चांद पर साथ-साथ भारत-अमेरिका....|....ग्रामीण अंचलों और सार्वजनिक स्थलों पर रात के अंधेरे से मिलेगी मुक्ति, सुरक्षा एवं नागरिक सुविधाओं में होगा विस्तार - राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा....|....तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह....|....8 मिनट, 200 सवाल और हजारों बच्चों का मैथ्स से मुकाबला....|....उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत