नरोत्तम ने साधा ममता और मुख्तार पर निशाना, कहा- एक हार के डर से तो दूसरा मार के डर से व्हीलचेयर पर

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 8 अप्रैल 2021। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा अपने बयानों को लेकर फिर से सुर्खियों में हैं। उन्होंने व्हीलचेयर पर बयान देकर अचानक चर्चा में आ गए हैं। पश्चिम बंगाल में एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आजकल देश में दो व्हीलचेयर बड़ी चर्चा में है। एक हार के डर से व्हीलचेयर पर हैं। तो दूसरे मार के डर से व्हीलचेयर पर है।

रैली को संबोधित करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि एक व्हिलचेयर पंजाब की जेल से उत्तर प्रदेश की बांदा जेल पहुंचा है, और दूसरा यहां पर हैं। एक सत्ता खोने के डर से व्हिलचेयर पर हैं तो दूसरा मार के डर से है। यानी व्हिलचेयर का अलग ही खेल चल रहा है।

ममता बनर्जी के पैर में मोच आने से व्हीलचेयर पर बैठकर कर रहीं चुनाव प्रचार

बता दें कि पिछले महीने नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पैर में मोच आ गई थी। इसके बाद से वह व्हीलचेयर पर बैठकर चुनाव प्रचार कर रही हैं। ममता बनर्जी करीब 20 दिन से व्हीलचेयर पर बैठकर प्रचार करने में जुटी हुई हैं।  इस दौरान ममता बनर्जी ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर धक्का देने का आरोप लगाया था।

पंजाब से यूपी की जेल में शिफ्ट हुआ मुख्तार अंसारी  

वहीं दूसरा मामला जबरन वसूली का है। पंजाब की जेल में करीब तीन साल से बंद मुख्तार अंसारी बंद थे। मंगलवार को उत्तर प्रदेश पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच उसे बांदा जाल में शिफ्ट की है। मुख्तार अंसारी भी व्हीलचेयर पर है। पेशी या अन्य कामों के लिए वह व्हीलचेयर का ही इस्तेमाल करता है। चंडीगढ़ के मोहाली में एक जिला अदालत ने अंसारी को मेडिकल टेस्ट कराने का आदेश दिया था।

ममता बनर्जी ने भाजपा पर साधा निशाना

हुगली के देवबंदपुर में ममता बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा बंगाल में पानी की तरह पैसा बहा रही है। भाजपा के लोग चुनाव लड़ने के लिए टीएमसी और अन्य दलों से उम्मीदवार खरीद रहे हैं। लेकिन मैं बंगाल की जनता से वादा करती हूं कि एक पैर पर बंगाल जीतूंगी और आने वाले समय में दो पैरों पर दिल्ली में जीत हासिल करूंगी। 

आज शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार

बता दें कि बंगाल में 8 चरणों में विधानसभा चुनाव है। तीन चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है। 10 अप्रैल को चौथे चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। चौथे चरण के लिए आज शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। 2 मई को चुनाव परिणाम आएगा।

Leave a Reply

Next Post

मध्यप्रदेश: सभी शहरों में हर रविवार लॉकडाउन, छिंदवाड़ा में आज से सात दिन तक पूर्ण बंदी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 8 अप्रैल 2021। कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार तेजी आने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को राज्य के सभी शहरी इलाकों में आठ अप्रैल से रात्रि कर्फ्यू लगाने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने आदेश दिया कि शाजापुर […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण