कंगना ने पूरी की ‘इमरजेंसी’ की शूटिंग, इमोशनल नोट लिखकर बोलीं- सबकुछ गिरवी रख दिया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 21 जनवरी 2023। अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग पूरी की है। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा कर इसकी जानकारी दी है। इसके साथ एक्ट्रेस ने एक इमोशनल नोट लिखा है। कंगना रणौत का कहना है कि इस फिल्म के लिए उन्होंने अपनी सारी दौलत गिरवी रख दी। इसके अलावा फिल्म के फर्स्ट शेड्यूल के दौरान उन्हें डेंगू हो गया था। तमाम मुश्किलों के बाद भी उन्होंने काम जारी रखा। 

बता दें कि कंगना फिल्म ‘इमरजेंसी’ में दिवंगत पीएम इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं। हालिया पोस्ट में कंगना ने सेट से तीन तस्वीरें साझा की हैं। इनमें वह इंदिरा गांधी के लुक में नजर आ रही हैं। इसके साथ कैप्शन में उन्होंने बताया है कि फिल्म के लिए उन्हें अपना घर गिरवी रखना पड़ा। कंगना ने लिखा, ‘एक एक्टर के रूप में आज मैंने ‘इमरजेंसी’ की शूटिंग पूर कर ली है। आज मेरे जीवन के एक गौरवशाली चरण का समापन हुआ है। ऐसा लग सकता है कि इस पूरे पड़ाव को मैंने बहुत आसानी से पार किया, लेकिन हकीकत इससे अलग है। इसके लिए मुझे अपनी सारी संपत्ति गिरवी रखनी पड़ी। फिल्म के पहले शेड्यूल के दौरान मुझे डेंगू हो गया। ब्लड सेल्स काउंट काफी कम हो गया। एक व्यक्ति के रूप में मैंने अपनी परीक्षा दी है।’

कंगना ने आगे कहा कि, ‘मैं सोशल मीडिया पर अपनी फीलिंग्स शेयर करने के मामले में काफी सहज रहती हूं, लेकिन यह सब मैंने शेयर नहीं किया। ईमानदारी से कहूं तो मैंने इसलिए ऐसा नहीं किया, क्योंकि मैं नहीं चाहती थि कि जो लोग मुझे गिरते हुए देखना चाहते हैं उन्हें मेरे दर्द और तकलीफों से सुकून मिले। अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करें। लेकिन, सिर्फ इतना ही काफी नहीं है। आपको कदम-कदम पर परीक्षाएं देनी होंगी। खुद को थामे रखिए। खुद को टूटने-बिखरने न दें। अगर, टूट भी जाओ तो समझो यह तुम्हारा पुनर्जन्म है। मेरे लिए भी यह पुनर्जन्म जैसा ही है।’

Leave a Reply

Next Post

फ़िल्म जंगल महल में सुरैया परवीन ने दिखाया अदाकारी का जौहर

शेयर करे अनिल बेदाग / इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 21 जनवरी 2023। फ़िल्म अभिनेत्री सुरैया परवीन  अपनी लेटेस्ट फ़िल्म जंगल महल को लेकर बहुत खुश और उत्साहित हैं। साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी अदाकारी के जौहर दिखा चुकी सुरैया की यह फ़िल्म 20 जनवरी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर