मोदी सरकार में अल्पसंख्यक समुदाय को सबसे ज्यादा लाभ हुआ, बीजेपी नेता एमके चिश्ती का दावा

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 02 जुलाई 2023। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव सूफी एम के चिश्ती ने दावा किया है कि नरेन्द्र मोदी सरकार के बीते नौ साल के दौरान कल्याणकारी योजनाओं से सबसे ज्यादा फायदा मुस्लिम और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों को हुआ है। चिश्ती महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर में मोदी सरकार की ओर से किए गए कामों को रेखांकित करने के लिए शनिवार को आयोजित एक रैली को संबोधित कर रहे थे। चिश्ती ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि उसने अपने 50 साल के शासनकाल में लोगों को सिर्फ आश्वासन दिए लेकिन ज़मीन पर कोई काम नहीं किया। चिश्ती ने कहा कि मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं से मुस्लिम और अन्य अल्पसंख्यक समुदाय के लोग लाभांवित हुए हैं जिनमें आवास उपलब्ध कराने, स्वास्थ्य लाभ मुहैया कराना और किसानों के कल्याण से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं।

उन्होंने कहा, “2014 तक सिर्फ 4.5 फीसदी मुस्लिम सरकारी कर्मचारी थे लेकिन पिछले नौ साल में यह आंकड़ा बढ़कर 10.5 प्रतिशत हो गया है।” चिश्ती ने कहा कि भाजपा और मोदी सरकार जाति और धर्म के आधार पर लोगों के साथ भेदभाव नहीं करती। उन्होंने कहा कि मोदी ही एकमात्र प्रधानमंत्री हैं जिन्हें मुस्लिम देशों ने सबसे ज्यादा सम्मान दिए हैं। चिश्ती ने कहा, “हमारा मंत्र सबका साथ सबका विकास है।”

Leave a Reply

Next Post

भजनपुरा चौक से हटाए गए दरगाह और मंदिर...तोड़ने से पहले डीसीपी ने बजरंगबली के आगे जोड़े हाथ

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 02 जुलाई 2023। राष्ट्रीय राजधानी के भजनपुरा इलाके में पीडब्ल्यूडी द्वारा अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत यहां सड़क पर स्थित हनुमान मंदिर और एक मजार को रविवार सुबह हटा दिया गया। भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच दोनों धार्मिक स्थलों को हटान […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं