‘पढ़ई तुंहर दुवार‘ कार्यक्रम: विद्यार्थियों की सुविधा के लिए एन्ड्राइड एप तैयार : गुगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है यह एप

indiareporterlive
शेयर करे

एप के माध्यम ये ऑफलाईन भी देखे जा सकेंगे डाउनलोड किए गए वीडियो और पाठ्यक्रम से संबंधित कन्टेंट

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 16 अगस्त 2020। कोरोना संकट काल में ऑनलाईन शिक्षा को आसान बनाने के लिए ‘पढ़ई तुंहर दुवार‘ कार्यक्रम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग और एनआईसी ने मिलकर एक एन्ड्राइड एप तैयार किया है। इस एप के माध्यम से विद्यार्थी इंटरनेट उपलब्ध होने पर अपने पाठ्यक्रम से संबंधित कन्टेंट डाउनलोड कर सकेंगे और डाउनलोड किए गए वीडियो और अन्य कन्टेंट जब इंटरनेट उपलब्ध नहीं हो, तब भी ऑफलाईन देखे जा सकेंगे। यह एप दूरस्थ अंचलों के विद्यार्थियों के लिए काफी उपयोगी है। इस एप को गुगल प्ले स्टोर से नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड किया जा सकता है। https://play.google.com/store/apps/details?id=in.cgschools.learningapp  

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्कूलों के विद्यार्थियों को घर बैठे पढ़ाई के लिए ऑनलाईन सुविधा उपलब्ध कराने हेतु लॉकडाउन के दौरान माह अप्रैल में पढ़ई तुंहर दुवार की वेबसाइट लॉन्च की थी। ऑनलाइन शिक्षा की योजना ‘पढ़ई तुंहर दुआर’ का लाभ लगभग 22 लाख बच्चों को मिल रहा है तथा 2 लाख शिक्षक-शिक्षिकाएं इस व्यवस्था से जुड़े हैं।

Leave a Reply

Next Post

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर शिवराज का एलान:चंबल प्रोग्रेस वे का नाम अब अटल बिहारी वाजपेयी चंबल प्रोग्रेस वे होगा

शेयर करेमुख्यमंत्री ने कहा- अटल जी अजातशत्रु थे, वह किसी दल के नहीं, पूरी दुनिया के नेता थे गंजबासौदा में पंजाब मेल के स्टॉपेज के लिए वाजपेयी खुद तत्कालीन रेलमंत्री से मिले थे इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 16 अगस्त 2020। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पूर्व […]

You May Like

गायों में फैलने वाले वायरस से पहली बार इंसान की मौत....|....एशियन पैरा गेम्स में भारत को 28वां गोल्ड....|....मोहन भागवत बोले: संघ केवल हिंदुओं के लिए नहीं, पूरे राष्ट्र के लिए है....|....'मैं भी हूं मांझी की बेटी': मुरिया दरबार में द्रौपदी मुर्मू बोलीं- आदिवासी परंपराएं संजोए रखना बड़ी जिम्मेदारी....|....दिग्विजय सिंह की यात्रा में बच्चों से नारे लगवाने की शिकायत....|....मुंबई में सरकार की 117 साल पुरानी हेरिटेज बिल्डिंग बेचने की तैयारी....|....छात्राओं ने शिक्षक पर लगाए बैड टच के आरोप....|....बढ़ते प्रदूषण पर लगाम कसने की तैयारी....|....जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों पर ईडी करेगी कार्रवाई....|....उड़ता तीर के आगे धुरंधर भी फेल