‘बांग्लादेशी हो सकता है सैफ का हमलावर, चोरी के इरादे से घर में घुसा था’, पुलिस ने किए कई खुलासे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 19 जनवरी 2025। सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी को लेकर मुंबई पुलिस ने कई खुलासे किए हैं। पुलिस ने रविवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि आरोपी का बांग्लादेश से कनेक्शन हो सकता है। मुंबई पुलिस के जोन 9 के डीसीपी दीक्षित गेडाम ने कहा, ’16 जनवरी को रात 2 बजे अभिनेता सैफ अली खान पर उनके घर पर हमला हुआ। बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी का नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है। आरोपी चोरी के इरादे से घर में घुसा था। हमें संदेह है कि वो बांग्लादेशी मूल का है। उसके पास वैध भारतीय दस्तावेज नहीं हैं।’ DCP दीक्षित गेडाम ने कहा, ‘प्रथम दृष्टया आरोपी बांग्लादेशी है और अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के बाद उसने अपना नाम बदल लिया था। अभी उसने अपना वर्तमान नाम विजय दास रखा हुआ था। वो 5-6 महीने पहले मुंबई आया था। आरोपी एक हाउसकीपिंग एजेंसी में काम करता था।

पुलिस करेगी कस्टडी की मांग
सैफ अली खान मामले में पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपी का नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है। वह 30 साल का है। आरोपी का कनेक्शन बांग्लादेश से है, ऐसा पुलिस को लग रहा है। पुलिस ने कहा कि आरोपी को कोर्ट में पेश करके कस्टडी की मांग की जाएगी। सैफ अली खान मामले में मुंबई बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला चल रहा है।

बांग्लादेश से है सैफ पर हमले का आरोपी
डीसीपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हमें लगता है कि आरोपी बांग्लादेश से है। इसमें इसी तरह के चार्जेस की मांग की जाएगी।

ठाणे से गिरफ्तार हुआ आरोपी
मुंबई पुलिस ने शनिवार रात 2.50 मिनट पर ठाणे के हीरानंदी इलाके से गिरफ्तार किया है। वह इस इलाके में मजदूरों के साथ रह रहा था। पुलिस को शक है कि हमलावर ने बांग्लादेश से भारत आने के लिए कई बार अपने नाम बदले। 

Leave a Reply

Next Post

विश्व आर्थिक मंच की बैठक में दिखेगी भारत की विविधता की एकता, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव करेंगे अगुवाई

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 19 जनवरी 2025। विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की पांच दिवसीय बैठकें सोमवार से दावोस में शुरू हो रही हैं। इन बैठकों में भारत की विविधता की एकता की झलक देखने को मिलेगी। डब्ल्यूईएफ में सोमवार से दुनिया के अमीर और ताकतवर लोग जुटेंगे। […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं