गौरेला पेंड्रा में छात्र-छात्रा सहित प्रिंसिपल दंपती संक्रमित; एकलव्य छात्रावास के 187 बच्चों के लिए गए सैंपल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गौरेला पेंड्रा मरवाही 04 दिसम्बर 2021 । छत्तीसगढ़ के स्कूलों में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण बढ़ना शुरू हो गया है। प्रदेश में 9 दिन के दौरान 4 स्टूडेंट सहित एक टीचर पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि रायगढ़ में एक टीचर की मौत हो चुकी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने मौत की पुष्टि नहीं की है। अब गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले के तीन अलग-अलग स्कूलों के प्रिंसिपल दंपती और 2 बच्चे संक्रमित मिले हैं। वहीं मरवाही जनपद पंचायत के दो कर्मचारियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मामला सामने आने के बाद संपर्क में आए लोगों का सैंपल लिया गया है।

पेंड्रा ब्लॉक के एक प्राइवेट स्कूल, गौरेला ब्लॉक के सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों स्कूलों के प्रिंसिपल पति-पत्नी है। वह कुछ दिन पहले ही दिल्ली से लौटे थे। इसके बाद उनके दोनों बच्चों के भी सैंपल लिए गए हैं। उनकी रिपोर्ट निगेटिव है। राहत की बात है कि दोनों प्रिंसिपल स्कूल नहीं जा रहे थे। हालांकि CMHO का कहना है कि नए वैरिएंट को देखते हुए बाहर से आने के कारण उनका RT-PCR टेस्ट कराया जाएगा।

एकलव्य छात्रावास के सभी बच्चों की रिपोर्ट निगेटिव

पेंड्रा ब्लॉक के ही एक स्कूल की 7वीं क्लास की छात्रा और एकलव्य हॉस्टल के 8वीं क्लास का छात्र भी पॉजिटिव मिला है। छात्रा सकोला गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ती है। हालांकि वह तीन दिन से स्कूल नहीं जा रही थी। वहीं तिरोला गांव के हॉस्टल से छात्र गांव लौटा था। इसके बाद हॉस्टल में रहने वाले सभी 187 बच्चों के सैंपल लिए गए। हालांकि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। गांव में भी बच्चों के संपर्क में आए लोगों की जांच की जा रही है।

गांव में सैंपल के लिए भेजी गई टीमें

SDM अपूर्व टोप्पो ने बताया कि छात्र-छात्राओं के गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी गई है। सभी से सैंपल जांच कराने की अपील कर रहे हैं। टीम घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर रही है। उन्होंने प्रिंसिपल दंपती के संपर्क में आने वाले लोगों से भी जांच कराने की अपील की है। SDM ने बताया कि तीनों स्कूलों को बंद नहीं किया जा रहा है। यहां मिले सभी संक्रमित स्कूल नहीं जा रहे थे। ऐसे में वहां संक्रमण का फिलहाल खतरा नहीं दिख रहा।

जिले में ढाई महीने बाद मिले कोरोना संक्रमित
जिले में दूसरी लहर के बाद से कोरोना संक्रमण के एक भी केस सामने नहीं आए थे। करीब ढाई महीने बाद फिर से मिलना शुरू हो गए हैं। पिछले दो दिनों में जिले में संक्रमण के 6 नए मामले आए हैं। इनमें मरवाही जनपद पंचायत के दो कर्मचारी भी शामिल हैं। इस बात की पुष्टि कलेक्टर नम्रता गांधी ने भी की है। उन्होंने जिले में सख्ती से कोरोना गाइडलाइन के पालन कराने के लिए अफसरों को कहा है। इसके बाद पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने समुदाय में संक्रमण फैलने की आशंका जताई है।

Leave a Reply

Next Post

11 महीने बाद आंदोलनरत किसानों और सरकार के बीच कल होगी बातचीत! 5 सदस्यीय कमिटी मीटिंग में लेगी हिस्सा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 05 दिसम्बर 2021 । दिल्ली की सीमाओं पर पिछले एक साल से ज्यादा समय से प्रदर्शन कर रहे किसानों की सरकार के साथ सोमवार को बैठक हो सकती है. सूत्रों के मुताबिक, किसानों संगठनों द्वारा गठित 5 सदस्यीय कमिटी और केंद्र सरकार के […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं