11 महीने बाद आंदोलनरत किसानों और सरकार के बीच कल होगी बातचीत! 5 सदस्यीय कमिटी मीटिंग में लेगी हिस्सा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 05 दिसम्बर 2021 । दिल्ली की सीमाओं पर पिछले एक साल से ज्यादा समय से प्रदर्शन कर रहे किसानों की सरकार के साथ सोमवार को बैठक हो सकती है. सूत्रों के मुताबिक, किसानों संगठनों द्वारा गठित 5 सदस्यीय कमिटी और केंद्र सरकार के बीच मीटिंग हो सकती है. संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने एमएसपी, कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों को मुआवजा और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मुकदमे वापस लेने सहित अपनी अन्य लंबित मांगों पर सरकार से बातचीत के लिए शनिवार को पांच सदस्यीय समिति गठित की थी.

सोमवार की यह बैठक करीब 11 महीने बाद होने जा रही है. आंदोलन कर रहे किसानों और सरकार के बीच आखिरी बातचीत इस साल जनवरी में हुई थी. यह कदम ऐसे समय में सामने आया है, जब पिछले सोमवार को संसद सत्र के पहले दिन तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को रद्द करने के लिए विधेयक पारित किया गया. किसान इन कृषि कानूनों की वापसी और फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर पिछले एक साल से आंदोलनरत हैं.

5 सदस्यीय समिति में किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल, अशोक धावले, शिव कुमार कक्का, गुरनाम सिंह चढूनी और युधवीर सिंह शामिल हैं. संयुक्त किसान मोर्चा ने शनिवार को बैठक के बाद कहा कि किसान सभी मांगे पूरी होने तक अपना आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे. बैठक में केंद्र सरकार को किसानों पर दर्ज मामले लेने, न्यूनतम समर्थन मूल्य कानून की गांरटी, मुआवजे और बाकी मांगों के बारे में स्थिति स्पष्ट करने के लिए दो दिन का समय दिया गया है.

‘जान गंवाने वाले 702 किसानों की सूची सरकार को भेजी गई’

एसकेएम ने बताया कि 7 दिसंबर को मोर्चे की दोबारा बैठक होगी. किसान आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले 702 किसानों की सूची केंद्र को भेजी गई है जिनके परिजनों के लिए मुआवजे की मांग की गई है. उल्लेखनीय है कि केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने संसद में कहा था कि उनके पास आंदोलन में मरने वाले लोगों की जानकारी नहीं है.

देश के विभिन्न हिस्सों, विशेष रूप से पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान, पिछले साल नवंबर से दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं (सिंघु बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर और गाजीपुर बॉर्डर) पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इससे पहले दोनों पक्षों के बीच 11 दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन सभी बेनतीजा रहीं थी.

Leave a Reply

Next Post

IND VS NZ: विराट कोहली ने कुर्सी पर बैठाए रखा, अब 1 साल में झटके 50 विकेट, शतक भी ठोका

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 05 दिसम्बर 2021 । मुंबई टेस्ट में टीम इंडिया के गेंदबाजों का जबर्दस्त जलवा देखने को मिला खासतौर पर ऑफ स्पिनर आर अश्विन का जिन्होंने पहली पारी में महज 8 रन देकर 4 विकेट लेने के बाद दूसरी पारी में भी कीवी बल्लेबाजों को […]

You May Like

बैज बोले- बीएसपी लोहा चोरी के तार सीएम हाउस से जुड़े....|....DMF के कामों में गड़बड़ी मिली,सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश....|....महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर....|....‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’....|....जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'