IND VS NZ: विराट कोहली ने कुर्सी पर बैठाए रखा, अब 1 साल में झटके 50 विकेट, शतक भी ठोका

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 05 दिसम्बर 2021 । मुंबई टेस्ट में टीम इंडिया के गेंदबाजों का जबर्दस्त जलवा देखने को मिला खासतौर पर ऑफ स्पिनर आर अश्विन का जिन्होंने पहली पारी में महज 8 रन देकर 4 विकेट लेने के बाद दूसरी पारी में भी कीवी बल्लेबाजों को सांस नहीं लेने दी.

अश्विन ने खबर लिखे जाने तक दूसरी पारी में न्यूजीलैंड के 3 विकेट चटकाए और इसी के साथ उन्होंने एक खास मुकाम भी हासिल किया. अश्विन ने जैसे ही कीवी ओपनर विल यंग का विकेट लिया, उन्होंने इस साल अपने विकेटों का अर्धशतक भी पूरा कर लिया.अश्विन ने साल 2021 में 50 विकेट पूरे किए और ये कारनामा करने वाले वो एकलौते गेंदबाज हैं. अश्विन से पीछे पाकिस्तान के 2 गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हसन अली हैं.

शाहीन अफरीदी ने इस साल 44 विकेट लिए हैं वहीं हसन अली के नाम 39 शिकार हैं. बता दें अश्विन ने इंग्लैंड दौरे पर एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला वरना इस गेंदबाज के विकेट और ज्यादा होते. सिर्फ गेंद ही नहीं अश्विन ने बल्ले से भी इस साल अपना दम दिखाया है. अश्विन ने साल 2021 में 28 से ज्यादा की औसत से 337 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक भी निकला है. 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी के लिहाज से ये रिकॉर्ड शानदार है.

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली में ओमीक्रॉन की दस्तक, तंजानिया से आए यात्री में वैरिएंट की पुष्टि, लग चुकी हैं कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 05 दिसम्बर 2021 । दिल्ली में पहला ओमीक्रॉन पॉजिटिव (First Omicron Case in Delhi) मरीज मिला है. जानकारी के अनुसार ये यात्री 2 दिसंबर को तंजानिया (Tanzania) से दिल्ली आया था और उन्हें कोरना वैक्सीने की दोनों डोज लग चुकी है. दोनों डोज […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण