भारत, सऊदी अरब के बीच व्यापार संबंधों को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को सऊदी अरब के वाणिज्य मंत्री माजिद बिन अब्दुल्ला अल कसाबी के साथ दोनों देशों के बीच व्यापार संबंधों को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की। गोयल फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव (एफआईआई) के सातवें संस्करण में भाग लेने के लिए दो दिन के लिए रियाद के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने सऊदी अरब के कई मंत्रियों के साथ बैठकों में भी हिस्सा लिया। गोयल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं को अधिक जुझारू बनाने के लिए भारत-सऊदी व्यापार संबंधों को किस तरह आगे बढ़ाया जा सकता है।” अपनी यात्रा के दौरान गोयल ने सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री प्रिंस अब्दुल अजीज बिन सलमान अल-सऊद से भी मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने सऊदी अरब के निवेश मंत्री खालिद अल फलीह, उद्योग एवं खनिज संसाधन मंत्री बंदेर बिन इब्राहिम अल खोरायफ और पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड (पीआईएफ) के गवर्नर यासिर रुमैयान से भी मुलाकातें कीं।

इन बैठकों में गोयल ने भारत की तरफ से पेश किए गए कई अवसरों के बारे में चर्चा की। भारत और सऊदी अरब के बीच द्विपक्षीय व्यापार वित्त वर्ष 2022-23 में बढ़कर 52.75 अरब डॉलर हो गया जबकि वर्ष 2021-22 में यह 42.86 अरब डॉलर रहा था। भारत को अप्रैल, 2000 से जून, 2023 के बीच सऊदी अरब से 3.22 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश मिला है।

Leave a Reply

Next Post

'हम हमास पर कहर बरसा रहे हैं', यह तो बस शुरुआत है: नेतन्याहू

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 26 अक्टूबर 2023। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उनका देश अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है और गाजा में जमीनी आक्रमण करने की तैयारियां की जा रही हैं और ‘‘हमास के सभी सदस्यों की मौत करीब है।” उन्होंने बुधवार […]

You May Like

जोड़ों से लेकर रीढ़ की बीमारियों तक, मुंबई में मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ देखभाल....|....परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन