‘दुख की इस घड़ी में ईरान की जनता के साथ खड़ा है भारत’, जयशंकर ने रईसी के निधन पर दी प्रतिक्रिया

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 20 मई 2024। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हेलीकॉप्टर हादसे में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुलैयान की मृत्यु पर दुख जताते हुए कहा कि भारत इस शोक की घड़ी में ईरान की जनता के साथ खड़ा है। ईरान के उत्तर-पश्चिम स्थित पहाड़ी क्षेत्र में हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हुए राष्ट्रपति रईसी, विदेश मंत्री और अन्य लोग दुर्घटनास्थल पर मृत पाए गए। देश के सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी।

जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘हेलीकॉप्टर दुर्घटना में ईरान के राष्ट्रपति डॉ इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री एच अमीर-अब्दुल्लैया के निधन की खबर सुनकर अत्यंत दुखी हूं।” उन्होंने कहा, ‘‘उनके साथ मेरी कई मुलाकातें याद आ रही हैं। आखिरी बार उनसे जनवरी 2024 में ही मिला था। उनके परिवारों के प्रति हमारी शोक-संवेदनाएं। हम इस दुख की घड़ी में ईरान की जनता के साथ खड़े हैं।

Leave a Reply

Next Post

नफरत के लिए नहीं, भाईचारे और लोकतंत्र के लिए डाले वोट, खरगे का लोगों से अपील

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 20 मई 2024। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान शुरू होने के बाद सोमवार को लोगों से नफरत और तानाशाही के लिए नहीं, बल्कि भाईचारे और लोकतंत्र के लिए मतदान करने का आह्वान किया। लोकसभा चुनाव के पांचवें […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग