राजनाथ सिंह बोले- सीमाओं पर दोहरा खतरा…इससे निपटने के लिए रक्षा प्रौद्योगिकी पर देना होगा ध्यान

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 25 मई 2023। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीमा पर चीन-पाकिस्तान से मिल रही चुनौतियों का परोक्ष जिक्र करते हुए गुरुवार को कहा कि सीमाओं पर ‘‘दोहरे खतरे” के मद्देनजर भारत को रक्षा प्रौद्योगिकी में प्रगति पर ध्यान देना चाहिए। राजनाथ ने एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए देश के लिए रक्षा प्रौद्योगिकियां विकसित करने की खातिर गहन अनुसंधान करने की आवश्यकता पर भी बल दिया, ताकि विभिन्न रक्षा चुनौतियों से निपटा जा सके। उन्होंने कहा, ‘‘भारत जैसे देश के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि हम अपनी सीमाओं पर दोहरे खतरे का सामना कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में हमारे लिए प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आगे बढ़ना महत्वपूर्ण है।”

रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘आज हम दुनिया की सबसे बड़ी सेनाओं में शामिल हैं, हमारे देश की सेना की बहादुरी की दुनियाभर में चर्चा है। ऐसी स्थिति में यह अनिवार्य बन जाता है कि हमारे पास देश के हितों की रक्षा करने के लिए प्रौद्योगिकी के स्तर पर अत्याधुनिक सेना हो।” रक्षा मंत्री का यह बयान पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ सीमा पर जारी विवाद और पाकिस्तान द्वारा सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देने की पृष्ठभूमि में आया। सिंह ने प्रौद्योगिकी के स्तर पर वांछित तरक्की सुनिश्चित करने के लिए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और शिक्षाविदों के बीच सहयोग का भी आह्वान किया।

उन्होंने कहा, ‘‘इस क्षेत्र में विकास करने का एकमात्र तरीका अनुसंधान है। यह समय की जरूरत है कि डीआरडीओ और शिक्षाविद मिलकर काम करें।” सिंह ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह साझेदारी जितनी मजबूत होगी, भारत का अनुसंधान क्षेत्र भी उसी गति से विकसित होगा। DRDO और शिक्षा जगत दोनों के वैज्ञानिक एवं विशेषज्ञ यहां बैठे हैं। राजनाथ ने कहा कि हालांकि आप सभी साझेदारी के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़ेंगे, मैं चाहता हूं कि आप सभी व्यक्तिगत और संस्थागत स्तर पर भी एक-दूसरे से जुड़ने का प्रयास करें।

Leave a Reply

Next Post

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा नए संसद भवन का मामला, राष्ट्रपति से उद्घाटन कराने की मांग

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 25 मई 2023। नए संसद भवन के उद्घाटन का मामला अब सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया है। नई संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति से करवाने के लिए उच्चतम न्यायालय में एक पीआईएल दाखिल हुई है। वकील सीआर जया सुकिन की ओर से दाखिल याचिका […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां