वनमंत्री ने राजनांदगांव जिले में कराए जा रहे विभिन्न निर्माण कार्यो की समीक्षा की

indiareporterlive
शेयर करे

जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायतवार कार्यो की विस्तृत जानकारी भेजने के निर्देश

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 19 नवम्बर 2020। वन मंत्री और राजनांदगांव जिले के प्रभारी मोहम्मद अकबर ने आज अपने रायपुर स्थित निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से राजनांदगांव जिले में जिला खनिज निधि सहित विभिन्न मदांे से कराए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जनपद पंचायत और ग्राम पंचायतवार निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश कलेक्टर को दिए।

बैठक में कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने बताया कि जिले में जिला खनिज निधि सहित विभिन्न मदों से वर्ष 2019-20 एवं 2020-21 में 87.77 करोड़ रूपए की तीन हजार 602 कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 2004 कार्य पूर्ण हो गए हैं तथा 329 कार्य प्रगति पर है। स्वीकृत कार्यो में 46 आंगनबाड़ी केन्द्र, 14 पंचायत भवन, 28 पीडीएस भवन, 465 धान संग्रहण चबुतरा, 37 पौधा तैयारी कार्य (नर्सरी), 221 सड़क किनारे एवं गौठान स्थलों में वृक्षारोपण, 394 गौठान, 211 चारागाह और 2186 नरवा विकास कार्य शामिल है।  

Leave a Reply

Next Post

विश्व शौचालय दिवस पर नेहरू युवा केन्द्र द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 19 नवम्बर 2020। नेहरू युवा केन्द्र बिलासपुर द्वारा विश्व शौचालय दिवस के उपलक्ष्य पर विकासखण्ड मस्तुरी के ग्राम पंचायत-इटवा पाली में आज कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे रंगोली बनाकर ,स्वछता अभियान चला कर ,लोगो को स्वछता के प्रति जागरूक किया गया। घर-घर जाकर लोगों […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही