स्मिता ठाकरे की नई पहल, स्कूलों में मुक्ति कल्चरल हब की शुरुआत

Indiareporter Live
शेयर करे

अनुपम खेर के एक्टर प्रिपेयर्स के साथ साझेदारी

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 17 सितंबर 2025। महिला सुरक्षा और शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय एनजीओ मुक्ति फाउंडेशन की अध्यक्ष और संस्थापक स्मिता ठाकरे ने वंचित बच्चों को सशक्त बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। उन्होंने स्कूलों में मुक्ति कल्चरल हब की शुरुआत की, जो स्लम इलाकों के बच्चों के लिए निःशुल्क “कला और नाट्य वर्कशॉप” प्रदान करेगा। इस पहल में अनुपम खेर के एक्टर प्रिपेयर्स के साथ साझेदारी की गई है। इसके तहत विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को डांस, नाटक और अभिनय की बारीकियां सिखाई जाएंगी। चयन प्रक्रिया स्कूल स्तर पर होगी और प्रतिभाशाली बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी।

मुंबई के ताराबेन मास्टर स्कूल में हुई घोषणा के दौरान स्मिता ठाकरे ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के व्यक्तित्व विकास की भी आवश्यकता है। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा—”अपनी कला को आत्मविश्वास के साथ दुनिया के सामने लाओ। डांस, म्यूजिक, एक्टिंग या गायकी में जोश दिखाओ और सफलता की ओर पहला कदम बढ़ाओ। मुक्ति कल्चरल हब की घोषणा फाउंडेशन के आओ भूख मिटाएँ अभियान के साथ हुई। स्मिता ठाकरे का मानना है कि पेट भरने के बाद ही बच्चे अपने हुनर को निखार सकते हैं। इसीलिए मुक्ति फाउंडेशन स्लम बस्तियों के बच्चों को शिक्षा, भोजन और अब कला की दिशा में अवसर उपलब्ध करा रहा है।

इस पहल का समर्थन पहले भी कई सितारे कर चुके हैं। टाइगर श्रॉफ, वरुण धवन और श्रद्धा कपूर जैसे कलाकार मुक्ति फाउंडेशन से जुड़े हैं। फिल्म इंडस्ट्री के कई वरिष्ठ अभिनेता और निर्देशक भी इस कल्चरल हब से जुड़ने के इच्छुक हैं। स्मिता ठाकरे ने कहा, “प्रतिभा अमीर या गरीब की सीमा में बंधी नहीं होनी चाहिए, हर बच्चे को कला के मंच तक पहुंचना चाहिए।”

Leave a Reply

Next Post

आईवैल्यू इन्फोसॉल्यूशंस लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम 18 सितंबर को खुलेगा

शेयर करे (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 17 सितंबर 2025। आईवैल्यू इन्फोसॉल्यूशंस लिमिटेड गुरुवार, 18 सितंबर, 2025 को ₹2 अंकित मूल्य वाले अपने इक्विटी शेयरों का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम  खोलने का प्रस्ताव रखती है। एंकर निवेशक बोली की तिथि बोली/प्रस्ताव खुलने की तिथि से एक कार्यदिवस पहले, बुधवार, 17 […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक