2018 के बाद जम्मू कश्मीर में तेजी से घटीं घुसपैठ और आतंकी हमलों की घटनाएं, राज्यसभा में बोली केंद्र सरकार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू 01 दिस्मबर 2021 । संसद सत्र के तीसरे दिन बुधवार को राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बताया कि साल 2018 के बाद जम्मू कश्मीर में घुसपैठ और आतंकी हमलों की घटनाओं में तेजी से कमी आई है. 2018 में घुसपैठ की कुल 143 घटनाएं हुई थीं. जबकि इस साल (नवंबर तक) केवल 28 घुसपैठ की घटनाएं दर्ज की गई हैं. सरकार की तरफ से आंकड़े जारी कर बताया गया कि 2018 में कुल 417 आतंकी घटनाएं दर्ज की गई थीं. जबकि इस साल (21 नवंबर तक) कुल 244 आतंकवादी घटनाएं हुई हैं.

गृह मंत्रालय ने एक लिखित सवाल के जवाब में बताया कि अक्टूबर 2020-अक्टूबर 2021 के दौरान कार्रवाई के दौरान 32 सुरक्षा बलों के जवान और 19 जम्मू-कश्मीर पुलिस कर्मी शहीद हुए हैं. दिसंबर 2020 से 26 नवंबर तक पिछले 12 महीनों के दौरान 14 आतंकवादी पकड़े गए हैं और 165 आतंकवादी मारे गए हैं. इसके साथ ही बताया गया है कि अक्टूबर 2021 में कश्मीर में रहने वाले लगभग 115 कश्मीरी पंडित परिवार जम्मू (Jammu) चले गए. ये परिवार सरकारी कर्मचारियों के हैं, जिनमें से कई अधिकारियों की आवाजाही और शिक्षण संस्थानों में सर्दियों की छुट्टियों के चलते ठंड में जम्मू चले जाते हैं.

Leave a Reply

Next Post

कर्नाटक के मैसूर में 72 स्टूडेंट कोरोना संक्रमित मिले, जिले में हाई अलर्ट जारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मैसूर 01 दिस्मबर 2021 । कर्नाटक के मैसूर जिले में 72 स्टूडेंट कोरोना संक्रमित मिले हैं। ये सभी केरल के रहने वाले हैं। इन सभी को क्वारैंटाइन कर दिया गया है और डॉक्टर्स एक टीम इनका इलाज कर रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण