आंध्र प्रदेश के कडपा में चूना पत्थर खदान में ब्लास्ट, 10 की मौत, कई फंसे

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कडपा 08 मई 2021। आंध्र प्रदेश के कडपा जिले में चूना पत्थर खदान में तेज विस्फोट के चलते बड़ा हादसा हो गया। खदान में काम कर रहे 10 मजदूरों की मौत हो गई जबकि कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। घटना शनिवार सुबह कडपा के कलासापडू ब्लॉक के मामिलपल्ली गांव की है। बताया जा रहा है कि विस्फोटक सामग्री रखने के लिए ग्रेनाइट में ड्रिल करते वक्त हादसा हुआ।

आरोप है कि मामिलपल्ली गांव के नजदीक यह खदान बिना लाइंसेस के चलाई जा रही थी। खदान के अंदर एक ग्रेनाइट में ड्रिलिंग करते वक्त ब्लास्ट हुआ और साइट पर बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री रखी होने के चलते काफी तेज विस्फोट हुआ और 10 मजदूरों की मौत हो गई।

ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को दी सूचना
मामिलपल्ली गांव के ग्रामीण विस्फोट की आवाज सुनकर बाहर आए और खदान के पास धुएं का गुबार देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और राहत बल ने घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल में इलाज के लिए भेजा। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि खदान में ब्लास्ट की वजह की जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

रवीना टंडन ने शेयर की अपनी थ्रोबैक फोटो, एक्ट्रेस का लुक देख फैंस बोले- ब्यूटीफुल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव 90 के दशक में अपने हुस्न और अपनी अदाकारी से सबको घायल करने वाली रवीना टंडन का क्रेज अब तक कायम है। लोग रवीना के फिगर और फिटनेस के मुरीद हैं। साल 1991 में सलमान खान के साथ फिल्म ‘पत्थर के फूल’ से अपना फ़िल्मी […]

You May Like

टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल