मरवाही वन परिक्षेत्र में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई, रेंजर रमेश खैरवार को उनके पद से हटाया गया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गौरेला पेंड्रा मरवाही 08 नवंबर 2025। मरवाही वनमंडल के मरवाही वन परिक्षेत्र में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। शिकायतों की जांच में अनियमितता और वित्तीय गड़बड़ियां पाए जाने के बाद रेंजर रमेश खैरवार को उनके पद से हटा दिया गया है। विभागीय जांच में यह स्पष्ट हुआ कि खैरवार ने अपने कार्यकाल के दौरान कई मामलों में वन विभाग के नियमों और प्रक्रिया की अनदेखी की थी।

जांच दल ने उनके खिलाफ सरकारी धन की हेराफेरी, वित्तीय अनियमितता और विभागीय कार्यों में पारदर्शिता की कमी जैसे गंभीर आरोपों की पुष्टि की है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, खैरवार पर यह भी आरोप है कि उन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में कुछ निजी ठेकेदारों को अनुचित लाभ पहुंचाया और संबंधित दस्तावेजों में कई विसंगतियां पाई गईं।जांच के दौरान रेंजर खैरवार ने विभागीय टीम के साथ अपेक्षित सहयोग नहीं किया। कई बार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद उन्होंने जरूरी दस्तावेज और विवरण समय पर प्रस्तुत नहीं किए। इस रवैये को प्रशासन ने गंभीर माना और इसे अनुशासनहीनता की श्रेणी में रखा।

प्रशासनिक निर्णय के तहत, रमेश खैरवार को तत्काल प्रभाव से बिलासपुर स्थित मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ) कार्यालय में अटैच कर दिया गया है। वहीं, उनकी जगह कटघोरा वनपरिक्षेत्र में पदस्थ मुकेश कुमार साहू को मरवाही वनपरिक्षेत्र का नया रेंजर नियुक्त किया गया है।वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि विभाग में अनुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए यह कार्रवाई आवश्यक थी। उन्होंने बताया कि शासन की नीति स्पष्ट है किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा वित्तीय या प्रशासनिक गड़बड़ी किए जाने पर कठोर कदम उठाए जाएंगे।इस कार्रवाई से वन विभाग के कर्मचारियों में हलचल मच गई है। क्षेत्रीय सूत्रों का कहना है कि यह निर्णय आने वाले समय में अन्य परिक्षेत्रों में भी संदेश देगा कि विभागीय कार्य में पारदर्शिता और नियमों का पालन सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Next Post

फैक्टरी में काम करने वाले बिहार के एक मजदूर की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव दुर्ग 08 नवंबर 2025। जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। शहरी इलाकों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी हत्या की वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रानीतराई में पिछले सप्ताह दो हत्याओं के बाद, अब उतई थाना क्षेत्र […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं