‘गंगाजल पर 18% जीएसटी लूट और पाखंड की पराकाष्ठा’, खरगे ने ऐसा साधा सरकार पर निशाना

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 12 अक्टूबर 2023। कांग्रेस ने गंगाजल पर कथित तौर पर 18 प्रतिशत माल एवं सेवा कर (जीएसटी) लगाने के लिए गुरुवार को को मोदी सरकार की आलोचना की और इसे लूट और पाखंड की पराकाष्ठा करार दिया।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरुवार के उत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे के बीच कांग्रेस ने यह भी सवाल किया कि वह हिंसा प्रभावित मणिपुर का दौरा कब करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्विटर (अब एक्स) पर एक पोस्ट में कहा, ”मोदी जी, मोक्ष प्रदाता मां गंगा का महत्व एक आम भारतीय के लिए जन्म से लेकर जीवन के अंत तक बहुत अधिक है। यह अच्छा है कि आप आज उत्तराखंड में हैं, लेकिन आपकी सरकार ने पवित्र गंगा जल पर ही 18% जीएसटी लगा दिया है।” उन्होंने कहा, “आपने एक बार भी नहीं सोचा कि उन लोगों पर क्या असर पड़ेगा जो अपने घरों में गंगाजल रखने इसे ऑर्डर देकर मंगाते हैं। यह आपकी सरकार की लूट और पाखंड की पराकाष्ठा है।”

कांग्रेस पार्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर मणिपुर की स्थिति पर एक एनिमेटेड वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें शवों के पड़े होने और हिंसा के कारण राज्य के जलने के दृश्य दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस ने कहा, “देश पूछ रहा है कि पीएम मोदी मणिपुर कब जाएंगे।

Leave a Reply

Next Post

नौसेना प्रमुख ने फोर आइज का दिया मंत्र, कहा- लगातार बदल रहा युद्ध का तरीका

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 12 अक्टूबर 2023। एनएसजी के 37वें स्थापना दिवस पर आतंकवाद विरोधी सेमिनार आयोजित किया जा रहा है। इसमें शामिल हुए नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार ने कहा कि वह फोर आइज यानी खुफिया, नवाचार, एकीकरण और अंतरएजेंसी समन्वय पर जोर देते हैं। वहीं, […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही