मध्यप्रदेश में अब भी जारी है शीतलहर का कहर, दक्षिण भारत में बारिश के आसार, जानें और भी शहरों का हाल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल 14 फरवरी 2022। उत्तर भारत के कई इलाकों में जहां ठंड से राहत मिलती दिखाई दे रही है वहीं पहाड़ी राज्यों में अभी भी लोगों को शीतलहर का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा कई इलाकों में सुबह और शाम के वक्त कोहरे की धुंध देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय के पास बना हुआ है जिसके कारण लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इसके अलावा एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ 17 से 20 फरवरी तक उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा।

दक्षिण के राज्यों में बारिश के आसार
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा केरल, पुडुचेरी, कराइकल में भी बारिश के आसार हैं।

मध्यप्रदेश में शीतलहर 
मध्यप्रदेश राज्य भी अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी हिस्से में अलग-अलग हिस्सों में  शीतलहर की स्थिति अभी भी जारी रहेगी। अभी तापमान में और कमी आएगी। अगले 24 घंटे के दौरान मध्यप्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है और उसके बाद धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि 17 से 20 फरवरी 2022 तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कुछ स्थानों से अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा/बर्फवारी और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में कुछ स्थानों से कहीं कहीं हल्की वर्षा की संभावना है।

पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में तेज हवा की स्थिति 
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में तेज हवा की स्थिति रहेगी। 25-35 किमी प्रति घंटे से हवा बहेगी। अगले 48 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर रात या सुबह के समय घने कोहरे की स्थिति बने रहने की संभावना है। अगले 4 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिमी भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है और उसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा को आप का साथ: मोदी के दौरे से पहले बोले अरविंद केजरीवाल-पीएम की सुरक्षा पर राजनीति न हो

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 14 फरवरी 2022। आम आदमी पार्टी के कनवीनर अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोमवार के पंजाब दौरे से पहले कहा है कि पीएम की सुरक्षा पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए