धनशोधन मामले में आप नेताओं पर ईडी की रेड पर भड़कीं आतिशी, बोलीं- उन्हें अभी तक एक रुपया नहीं मिला

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 06 फरवरी 2024। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन को लेकर आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली की मंत्री आतिशी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हमें चुप कराने के लिए छापेमारी हो रही है। ्अभी तक छापेमारी में एक रुपया भी नहीं मिला है। प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री आतिशी ने कहा कि आप नेताओं और आप से जुड़े लोगों के खिलाफ ईडी की छापेमारी चल रही है। आप कोषाध्यक्ष और सांसद एनडी गुप्ता, अरविंद केजरीवाल के पीए और अन्य के आवास पर छापेमारी चल रही है। भाजपा केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से हमारी आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है।

आतिशी ने आगे कहा कि बीते दो साल से शराब घोटाला मामले के नाम पर आम आदमी पार्टी के नेताओं को धमकी दी जा रही है। कुछ लोगों के घर छापा मारा। कुछ को समन जारी किए जा रहे हैं। कुछ को गिरफ्तार किया गया है। बीते दो साल में हजारों छापे मारे गए हैं। लेकिन अभी तक ईडी की टीम को एक रुपया तक बरामद नहीं हुआ है। अगले दो साल भी ईडी को कुछ नहीं मिलने वाला है। कोर्ट ईडी के कह चुका है कि सबूत पेश करें। 

Leave a Reply

Next Post

'यूपीए शासन की नीतियों से पैदा हुईं समस्याएं, हमने किया आमूलचूल परिवर्तन', बोले केंद्रीय गृहमंत्री

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 06 फरवरी 2024। भारत ने बीते दस वर्षों में हर क्षेत्र में आमूलचूल बदलाव किए हैं। आंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में भी देश ने अपनी ठोस नीति के आधार पर परिवर्तन किया है। इन दस वर्षों में हम एक मजबूत आंतरिक सुरक्षा नेटवर्क […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग