मुजफ्फरपुर नाव हादसा: बागमती नदी से 3 लोगों के शव बरामद, बाकी लापता लोगों के लिए तलाशी अभियान जारी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुजफ्फरपुर 15 सितम्बर 2023। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बागमती नदी में नाव पलटने से लापता हुए लोगों की तलाश के लिए चलाए जा रहे खोज अभियान में शुक्रवार सुबह तीन लोगों के शव बरामद किए गए। वहीं बाकी बचे लापता लोगों का पता लगाने के लिए खोज अभियान जारी है। 

बाकी लोगों की तलाश में जुटी NDRF-SDRF की टीम 
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के कर्मी एसडीआरएफ (राज्य आपदा मोचन बल) के साथ मिलकर बाकी बचे नौ लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। जिले के अधिकारी घाट के आस-पास लोगों के घरों में जाकर यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि कहीं कोई बच्चा लापता तो नहीं है। घाट के समीप चिकित्सकों का एक दल भी तैनात है और वहां पोस्ट-मार्टम जांच की सुविधा भी तैयार की गई है। जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी पूरे अभियान की निगरानी कर रहे हैं।

बता दें कि गुरुवार सुबह बागमती नदी के मधुर पट्टी घाट के समीप करीब 30 लोगों से भरी एक नाव पलट जाने से 11 लोग लापता हो गए थे, जिनमें से ज्यादातर स्कूली छात्र और महिलाएं थीं। उन्होंने बताया कि नाव भट्टगामा घाट की ओर जा रही थी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद 20 बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया था। 

Leave a Reply

Next Post

वैश्विक नेताओं में सबसे लोकप्रिय पीएम मोदी: अमित शाह ने की सराहना, कहा- विदेश नीतियों की सफलता का प्रमाण

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 16 सितम्बर 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर वैश्विक नेताओं में सबसे उच्चतम रेटिंग मिली है। सर्वे एजेंसी मॉर्निंग कंसल्ट ने शुक्रवार को सर्वेक्षण जारी किया है। सर्वेक्षण के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी की सराहना की। उन्होंने इसे […]

You May Like

किसानों को 30 रुपए किलो मिलेगी शक्कर....|....40 किलो गांजे के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार....|....निदेशक (तकनीकी) – योजना/परियोजना (अतिरिक्त प्रभार) नृपेंद्र नाथ ने किया रायगढ़ क्षेत्र के छाल खदान का दौरा....|....सेवा और समर्पण के 25 वर्षों की प्रेरक यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’....|....स्पा सेंटर में पुलिस की दबिश: 7-8 युवतियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई....|....कॉलेज छात्रा की खुदकुशी के मामले में NSUI नेता पर FIR....|....छेड़छाड़ का विरोध किया तो पेट्रोल डालकर युवती को जिंदा जलाने की कोशिश! हालत नाजुक, आरोपी फरार....|....फर्जी IAS तृप्ति पर तीसरी एफआईआर दर्ज....|.... ईंट-पत्थर से कूंचकर हत्या, मुठभेड़ में 'ढाबा' का हाफ एनकाउंटर....|....रात को जन्मदिन पार्टी के बाद गला रेतकर मजदूर की हत्या