वैश्विक नेताओं में सबसे लोकप्रिय पीएम मोदी: अमित शाह ने की सराहना, कहा- विदेश नीतियों की सफलता का प्रमाण

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 16 सितम्बर 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर वैश्विक नेताओं में सबसे उच्चतम रेटिंग मिली है। सर्वे एजेंसी मॉर्निंग कंसल्ट ने शुक्रवार को सर्वेक्षण जारी किया है। सर्वेक्षण के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी की सराहना की। उन्होंने इसे विदेश नीति में मोदी सिद्धांत की सफलता का प्रमाण बताया है। उन्होंने इसे अविभाजित उपलब्धियों की वैश्विक मान्यता बताया।

गृहमंत्री अमित शाह ने किया ट्वीट
गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि मॉर्निंग कंसल्ट सर्वेक्षण से पता चलता है कि वैश्विक नेताओं के बीच पीएम नरेंद्र मोदी जी की लोकप्रियता बेजोड़ है। यह सिर्फ विदेश नीतियों में मोदी सिद्धांत की सफलता का प्रमाण है। पीएम मोदी को वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त हुई है। यह पीएम मोदी की लाखों लोगों को गरीबी से बाहर निकालने की निर्विवाद उपलब्धियों की वैश्विक मान्यता है। यह पीएम मोदी के अटूट प्रयासों का परिणाम है। यह लोगों की पीएम मोदी के प्रति अटूट विश्वास की वैश्विक मान्यता है। 

76 फीसदी लोगों ने पीएम मोदी को सराहा
अमेरिका स्थित सर्वे एजेंसी ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग ट्रैकर के अनुसार, विश्व के 76 फीसदी लोग पीएम मोदी के नेतृत्व को स्वीकार करते हैं। हालांकि, सिर्फ 18 फीसदी लोग पीएम मोदी के नेतृत्व के लिए असहमत है। वहीं, छह फीसदी लोगों ने कोई राय नहीं दी है। पीएम मोदी के बाद दूसरे स्थान पर सबसे अच्छी रेटिंग स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति एलेन बर्सेट को 64 प्रतिशत लोगों ने सराहा है। तीसरे पायदान पर 61 प्रतिशत के साथ मैक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर हैं। 

देखें अन्य राष्ट्रपति को मिली कितनी रेटिंग

  1. ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा- 49 प्रतिशत
  2. ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री एंथनी अल्बानीज- 48 प्रतिशत
  3. इतालवी राष्ट्रपति जियोर्जिया मेलोनी- 42 प्रतिशत
  4. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन- 40 प्रतिशत
  5. कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो- 37 प्रतिशत
  6. ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक- 27 प्रतिशत
  7. फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन- 24 प्रतिशत

जी20 शिखर सम्मेलन की वैश्विक मीडिया ने की तारीफ
वाशिंगटन पोस्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए लीड स्टोरी के शीर्षक में लिखा, भारत ने जी-20 शिखर सम्मेलन में विभाजित विश्व शक्तियों के बीच समझौता कराया, पीएम मोदी की बड़ी कूटनीतिक जीत। इसके अलावा, अमेरिका ने भी जी-20 शिखर सम्मेलन को सफल बताया है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा मानना है कि यह एक बड़ी सफलता है। दुबई स्थित मीडिया संगठन गल्फ न्यूज ने इस पहलू पर जोर दिया कि कैसे 18वें जी-20 शिखर सम्मेलन ने सद्भाव और विविधता में दुनिया को आकार दिया। 

Leave a Reply

Next Post

सनातन पर विवादों का सत्संग: रामगोपाल यादव बोले- टिप्पणी करने वाले मूर्ख, रामदेव ने कहा- 2024 में होगा मोक्ष

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वाराणसी 16 सितम्बर 2023। वाराणसी दौरे पर आए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सनातन धर्म पर टिप्पणी करने वालों पर निशाना साधा तो सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने खुद को सनातनी बताया। दूसरी तरफ योग गुरु बाबा रामदेव ने सनातन धर्म पर […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं