26 घातक हमलों का मास्टरमाइंड टाॅप नक्सली कमांडर मुठभेड़ में मारा गया, 1 करोड़ का था इनामी, पत्नी भी मारी गई

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 18 नवंबर 2025। आंध्र प्रदेश में सुरक्षा बलों और माओवादी गुट के बीच हुई मुठभेड़ में माओवादियों का शीर्ष कमांडर मद्वी हिडमा मार (43) गिराया गया है। वह भारतीय सुरक्षा बलों के लिए लंबे समय से प्राथमिक लक्ष्य था और उसके ऊपर 26 घातक हमलों को अंजाम देने का आरोप था। जिसमें 2013 का दरभा घाटी नरसंहार और 2017 का सुकमा हमला शामिल हैं। सुरक्षाबलों के एक विशेष अभियान के दौरान माडवी हिडमा और उसके 5 सहयोगी माओवादी अल्लूरी सीताराम राजू जिले के मारेदुमिल्ली में ढेर किए गए। अधिकारियों ने इसे माओवादी नेटवर्क पर निर्णायक सफलता बताया है।

हिडमा का जन्म 1981 में छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के एक छोटे गांव में हुआ था। वह PLGA बटालियन नंबर 1 का प्रमुख और सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति का सबसे कम उम्र का सदस्य बनकर माओवादी संगठन के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा। इस मुठभेड़ में  हिड़मा उर्फ संतोष के साथ उनकी पत्नी राजे उर्फ राजक्का भी मारी गई। हिड़मा बस्तर में माओवादी गतिविधियों का चेहरा रहा है और उस पर 1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। हिड़मा माओवादी ऑपरेशनों के सबसे खतरनाक चेहरों में से एक था। उसके नेतृत्व में कई खतरनाक हमले हुए।

सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, हिड़मा लंबे समय तक बस्तर क्षेत्र में सबसे घातक माओवादी ऑपरेशनों की अगुवाई करता रहा। उसके मरने को माओवादी नेटवर्क पर बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। हिड़मा CPI (माओवादी) केंद्रीय समिति में बस्तर क्षेत्र का एकमात्र आदिवासी सदस्य भी था। ऑपरेशन के बारे में डीजीपी हरीश कुमार गुप्ता ने जानकारी दी कि यह मुठभेड़ अल्लूरी सीताराम राजू जिले के मारेदुमिल्ली में सुबह 6 से 7 बजे के बीच हुई। उन्होंने बताया कि इस मुठभेड़ में छह माओवादी मारे गए और इस समय तलाशी अभियान जारी है।

Leave a Reply

Next Post

FIR पर बोले करणी सेना अध्यक्ष- SP साहब सिर्फ FIR, एनकाउंटर का ऑर्डर निकालो, मैं गृहमंत्री से नहीं डरता, 7 दिसंबर को आएगा तूफान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 18 नवंबर 2025। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डिप्टी सीएम विजय शर्मा के खिलाफ हमलावर हो गए हैं। वो लगातार सोशल मीडिया पर शर्मा के खिलाफ बयान दे रहे हैं। दरअसल रायपुर में करणी सेना चीफ राज शेखावत के खिलाफ FIR दर्ज होने के […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं