IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर या चेन्नई सुपर किंग्स? सुनील गावस्कर ने लिया उस टीम का नाम जो बन सकती है चैम्पियन

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 15 मई 2021। चार टीमों में कोरोना वायरस के केस निकलने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) 2021 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया जा चुका है। स्थगित होने से पहले इस लीग के 29 मैच खेले जा चुके हैं और अभी 31 मैच और खेले जाने बाकी हैं। इस 29 मैच में ऋषभ पंत की अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स, महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स और विराट कोहली की अगुवाई में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर प्वॉइंट टेबल में टूर्नामेंट की टॉप टीमें बनकर उभरी हैं। इन तीनों टीमों में से कौन सी टीम विजेता बन सकती है, इस बात का जवाब भारत के महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने दिया है।

‘स्पोर्टस्टार’ से बात करते हुए गावस्कर ने कहा कि, ‘अन्य सभी टीमें इस आईपीएल सीजन में पिछले सीजन से शानदार फॉर्म लेकर लौटीं थीं, लेकिन सीएसके पर पिछले आईपीएल सीजन में खराब प्रदर्शन का दबाव था। लेकिन टीम इससे बिखरी नहीं, बल्कि नई ऊर्जा के साथ मैदान पर उतरी और यह साबित कर दिया कि वह असली चैम्पियन टीम है। खास बात यह है कि टीम ने यह बदलाव बिना किसी बड़े नाम को टीम में शामिल किए बगैर किए।’ उन्होंने कप्तान एमएस धोनी की भी तारीफ की। गावस्कर ने सीएसके की बल्लेबाजी को लेकर कहा कि मोईन अली को तीन नंबर पर बैटिंग के लिए भेजना टीम के लिए मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ। इसके अलावा उन्होंने इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन की भी जमकर तारीफ की।

उन्होंने कहा कि, ‘इस सीजन में फाफ डु प्लेसिस का बल्ला जमकर बोला और उनके साथ युवा रुतुराज गायकवाड़ थे, जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी के दम पर टीम को टॉप पर पहुंचा दिया।’ गावस्कर ने कहा कि, ‘टीम को आखिरी के ओवरो में गेंदबाजी करने के लिए कुछ करना होगा, क्योंकि मुंबई के खिलाफ टीम 218 रनों का मजबूत स्कोर बनाने के बाद भी टीम इसका बचाव नहीं कर सकी, जो कि चिंता का विषय है।’

इस सीजन में टीम को पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इसके बाद टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार पांच मैचों में जीत हासिल की। टीम के विजय रथ का अंत टूर्नामेंट स्थगित होने से कुछ दिन पहले हुआ, जब टीम को मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आखिरी गेंद पर हार का सामना करना पड़ा। टीम के लिए इस सीजन में डु प्लेसिस, मोईन अली, गायकवाड़ और रविंद्र जडेजा जमकर चमके।

Leave a Reply

Next Post

शाम तक गुजरात के तट से टकराएगा ताउते, मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक बंद

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 17 मई 2021। देश के दक्षिण पश्चिम राज्यों में चक्रवाती तूफान ताउते का खतरा मंडरा रहा है। अब ये तूफान गुजरात की ओर से बढ़ रहा है। मौसम विभाग की माने तो 17 और 18 मई को गुजरात में भारी बारिश की संभावना […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार