राहुल जोहरी के इस्‍तीफे के बाद हेमांग अमीन बने बीसीसीआई के नए अंतरिम सीईओ

indiareporterlive
शेयर करे

उन्होंने आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी न कराते हुए सारा पैसा पुलवामा के शहीदों के परिवार को डोनेट किया था

बीसीसीआई सीईओ राहुल जौहरी पर बोर्ड की गोपनीय जानकारी लीक करने का आरोप था

आईपीएल सीओओ हेमंग अमीन ने बोर्ड की कई बड़ी कंपनियों से कमर्शियल डील करवाने में अहम रोल निभाया

इंडिया रिपोर्टर लाइव

हेमंग अमीन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अंतरिम सीईओ होंगे। अमीन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) हैं। 6 दिन पहले ही सीईओ का पद राहुल जौहरी के इस्तीफे के कारण खाली हुआ था। अमीन 2017 से ही आईपीएल के ऑपरेशन का काम देख रहे हैं। 

बीसीसीआई के एक पदाधिकारी ने बताया कि अमीन इस पद के लिए सबसे सही व्यक्ति हैं और बीसीसीआई में उनका योगदान पूर्व सीईओ जौहरी से कहीं ज्यादा है।  

बोर्ड की एपेक्स काउंसिल की मीटिंग में अंतिम फैसला होगा

बोर्ड सूत्रों के मुताबिक, दो महीने के भीतर नया सीईओ ढूंढ लिया जाएगा। 17 जुलाई को होने वाली बोर्ड की एपेक्स काउंसिल की मीटिंग में भी इस पर चर्चा होगी। 

अमीन ने पुलवामा के शहीदों के परिवारों को मदद पहुंचाई 

अमीन आईपीएल के सीओओ हैं। पिछले साल लीग की ओपनिंग सेरेमनी न कराने के फैसले के पीछे उनकी बड़ी भूमिका थी। उन्होंने ओपनिंग सेरेमनी में खर्च होने वाली सारी राशि पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों के परिवारों को डोनेट की थी। उनके इस कदम की भी काफी तारीफ हुई थी। पिछले साल फरवरी में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएल के 40 जवान शहीद हो गए थे। 

पिछले हफ्ते जौहरी का इस्तीफा मंजूर हुआ

बीसीसीआई ने बीते गुरुवार को सीईओ राहुल जौहरी का इस्तीफा मंजूर किया था। उन्होंने पिछले साल 27 दिसंबर को ही पद से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन, तब बोर्ड ने इसे मंजूर नहीं किया था और उन्हें इस साल 30 अप्रैल तक एक्सटेंशन दिया था। लेकिन गुरुवार को अचानक उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन पर गोपनीय जानकारी मीडिया को लीक करने का शक है था। जौहरी को 2016 में बीसीसीआई का पहला सीईओ बनाया गया था। तब शशांक मनोहर बोर्ड अध्यक्ष थे। 

जौहरी के पास ज्यादा जिम्मेदारी नहीं थी 

गांगुली की अगुआई वाली कमेटी के हाथों में बोर्ड की कमान आने के बाद से ही जौहरी की जिम्मेदारी बहुत कम हो गई थी। आईसीसी से जुड़े मामले भी सचिव जय शाह ही देख रहे थे। ऐसे में वे बोर्ड में रहना नहीं चाह रहे थे। 

जौहरी का कार्यकाल विवादों में रहा 

बीसीसीआई के सीईओ के तौर पर राहुल का कार्यकाल विवादों में घिरा रहा था। उन पर एक महिला ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे। उस वक्त पूरी दुनिया में मीटू कैम्पन चल रहा था। उन पर लगे आरोपों की जांच के लिए कमेटी बनाई गई थी। हालांकि, जांच कमेटी ने जौहरी को क्लीन चिट दी थी।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में कैबिनेट की बैठक में मंत्रिपरिषद के निर्णय

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 14 जुलाई 2020 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज उनके राजधानी रायपुर निवास कार्यालय में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में निम्नानुसार महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए: – गोधन न्याय योजना: राज्य के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम – नरवा, गरूवा, घुरूवा और बाड़ी के स्वीकृत […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट