IND vs NZ: भारत से मिली हार को पचा नहीं पा रहे कीवी तेज बॉलर मिचेल मैकलेनाघन, टी-20 सीरीज को बताया ‘बेमतलब’

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 21 नवंबर 2021। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कोलकाता में खेले जाने वाले तीसरे और आखिरी टी-20 मैच से पहले ही सीरीज अपने नाम कर ली है। इस सीरीज में भारत के बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों ने ही शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने जहां जयपुर में खेले गए पहले मैच को पांच विकेट, वहीं पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घर रांची में खेले गए दूसरे मैच को एकतरफा अंदाज में 7 विकेट से अपने नाम किया था। भारत के खिलाफ मिली ऐसी हार न्यूजीलैंड की टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज मिचेल मैकलेनाघन पचा नहीं पा रहे हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर इसको लेकर अपनी भड़ास निकाली है।

उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के तुरंत बाद सीरीज रखने के लिए भारतीय टीम की आलोचना की है। दोनों टीमों के बीच इस टी-20 सीरीज को ‘बेमतलब’ की बताते हुए मैकलेनाघन ने कहा कि हमारी टीम को ऐसी टीम के साथ खेलना पड़ रहा है, जो अपनी घरेलू परिस्थितियों में 10 दिन के आराम के बाद खेल रही है। मैकलेनाघन ने ट्विटर पर एबी डिविलियर्स के संन्यास पर कमेंट किया, जिसके बाद एक क्रिकेट फैन ने उन्हें न्यूजीलैंड को भारत से टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में मिली हार की याद दिला दी।

इस पर मैकलेनाघन ने जवाब दिया, ”क्या वे हार गए? वे टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में 14 नवंबर को दुबई में ऑस्ट्रेलिया से न्यूजीलैंड को मिली हार का जिक्र कर रहे थे। बता दें कि मैकलेनाघन ने न्यूजीलैंड के लिए आखिरी मैच 2018 में खेला था। पैंतीस साल के मैकलेनाघन ने 2012 में डेब्यू करने के बाद 48 वनडे और 29 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। गौरतलब है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज 17 नवंबर से शुरू हुई थी। दोनों टीमों के बीच तीसरा मैच आज कोलकाता में खेला जाएगा।  

Leave a Reply

Next Post

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ आज मिला मौका तो युजवेंद्र चहल रच सकते हैं इतिहास, बस 4 विकेट हैं दूर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 21 नवंबर 2021। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर होने वाले इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा कई बदलाव कर सकते हैं, क्योंकि टीम सीरीज को पहले ही अपने […]

You May Like

मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड....|....तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर भरभराकर गिरी छत....|....बैंक हड़ताल: शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी....|....जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत....|....जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय