कोरोना को लेकर उद्धव सरकार सख्त, मुंबई में BJP की ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ को लेकर अब तक 19 FIR दर्ज

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 20 अगस्त 2021। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ निकालना भारतीय जनता पार्टी को महंगा पड़ता दिख रहा है। कोरोना नियमों को लेकर उद्धव सरकार की सख्ती दिखा रही है, जिसकी वजह से बीजेपी की इस यात्रा के आयोजकों के खिलाफ मुंबई में कोविड-19 नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर ताबड़तोड़ एफआईआर दर्ज की जा रही हैं। मुंबई पुलिस द्वारा बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर अब तक कुल 19 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। कोरोना प्रोटोकॉल के उल्लंघन मामले में गुरुवार तक अलग से सात मामले दर्ज किए जा चुके थे। मगर अब इसकी संख्या 19 हो गई है। अधिकारी ने बताया था कि विले पार्ले, खेरवाड़ी, माहिम, शिवाजी पार्क, दादर, चेंबूर और गोवंडी थानों में आईपीसी की धारा 188 (लोक सेवक के आदेश की अवहेलना) के साथ ही आपदा प्रबंधन अधिनियम और मुंबई पुलिस अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए।

नवनियुक्त केंद्रीय मंत्री नारायण राणे, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भाजपा नेता प्रवीण दारेकर और पार्टी के अन्य नेताओं ने रैली में भाग लिया था। बता दें कि नवनियुक्त केंद्रीय मंत्रियों का परिचय कराने के लिए भाजपा की ओर से यह यात्रा आयोजित की गई थी। बता दें कि महाराष्ट्र सरकार का कहना है कि अभी राज्य में दूसरी लहर पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। 
महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 5,225 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 64,11,570 हो गई जबकि 154 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 1,35,567 तक पहुंच गया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बीते 24 घंटे में 5,557 मरीजों के संक्रमण से उबरने की पुष्टि हुई है जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 62,14,921 हो गई है।

Leave a Reply

Next Post

केंद्र सरकार का फैसला: IPS, दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों में खत्म हुआ 4 फीसदी का दिव्यांग आरक्षण

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 20 अगस्त 2021। केंद्र सरकार ने आईपीएस, रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स और तमाम अर्धसैनिक बलों में दिव्यांग जनों को मिलने वाले 4 फीसदी कोटे खत्म कर दिया गया है। यह फैसला दिल्ली समेत कई अन्य केंद्र शासित राज्यों की पुलिस को लेकर भी लिया […]

You May Like

टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा