बिहार में कार का भीषण हादसा, नई दुल्हन समेत चार की मौत; गांधी सेतु पर भी दुर्घटना, 10 घायल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वैशाली 08 अप्रैल 2025। वैशाली जिले में दो अलग अलग सड़क हादसों से हड़कंप मच गया है। पहली घटना जंदाहा-समस्तीपुर हाइवे पर हुई। इस भीषण हादसे में नई दुल्हन समेत चार लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इधर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।

बताया जा रहा है कि मंगलवार अहले सुबह सभी लोग शादी समारोह से अपने घर कार से लौट रहे थे। महिसौर थाना क्षेत्र के पनसला चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। मरने वालों की पहचान बिदुपुर थाना क्षेत्र के पानापुर कुशियारी निवासी क्रांति कुमार की पत्नी बबीता देवी, 8 वर्षीय पुत्री सोनाक्षी कुमारी, गणेश राय की पत्नी आंगनबाड़ी सहायिका मोना देवी के रूप में हुई है। जबकि नवविवाहिता की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

गांधी सेतु पर हादसे में 10 लोग घायल
वहीं दूसरी घटना वैशाली गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी सेतु पर पाया नंबर पांच के पास हुई। यहां पर टेंपो और बोलेरो के बीच टक्कर हो गई। इसमें टेंपो पर सवार 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर सभी को हाजीपुर सदर अस्पताल लाकर भर्ती कराया है। वहीं पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर लिया और आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

Leave a Reply

Next Post

फ्लॉप हुई 'सिकंदर', 100 करोड़ी क्लब की दहलीज पर 'एल 2 एम्पुरान', 'छावा' का जलवा बरकरार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 08 अप्रैल 2025। बॉक्स ऑफिस पर सोमवार का दिन फिल्मों के लिए एक और इम्तिहान लेकर आया। सलमान खान की ‘सिकंदर’ और मोहनलाल की ‘एल 2 एम्पुरान’ जैसी बड़ी फिल्में दर्शकों का भरोसा जीतने में नाकाम रही हैं, तो दूसरी ओर ‘छावा’ अपनी शानदार […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं