फ्लॉप हुई ‘सिकंदर’, 100 करोड़ी क्लब की दहलीज पर ‘एल 2 एम्पुरान’, ‘छावा’ का जलवा बरकरार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 08 अप्रैल 2025। बॉक्स ऑफिस पर सोमवार का दिन फिल्मों के लिए एक और इम्तिहान लेकर आया। सलमान खान की ‘सिकंदर’ और मोहनलाल की ‘एल 2 एम्पुरान’ जैसी बड़ी फिल्में दर्शकों का भरोसा जीतने में नाकाम रही हैं, तो दूसरी ओर ‘छावा’ अपनी शानदार पारी को नए मुकाम तक ले जा रही है। आइए सोमवार के कलेक्शन के साथ इन फिल्मों के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं। ईद के मौके पर धूम मचाने की उम्मीद के साथ रिलीज हुई ‘सिकंदर’ अब अपनी रफ्तार को संभालने की जद्दोजहद में लगी है। सोमवार को फिल्म ने एक करोड़ 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ इसका कुल कारोबार अब 104.25 करोड़ रुपये हो गया है। 200 करोड़ रुपये के बजट वाली इस फिल्म से सलमान खान के फैंस को ब्लॉकबस्टर की आस थी, लेकिन 12वें दिन भी यह फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों को लुभाने में नाकाम रही। 

‘सिकंदर’ की बढ़ीं मुश्किलें

रविवार को चार करोड़ 50 लाख रुपये की कमाई के बाद सोमवार को आई इस गिरावट ने फिल्म की मुश्किल खड़ी कर दी है। अब ऐसा लगने लगा है कि यह फिल्म अपनी लागत के बराबर भी भारत में कलेक्शन नहीं कर सकेगी। कई सिनेमाघरों में इसके शो कम किए जा रहे हैं और सलमान की स्टार पावर भी इस बार जादू चलाने में असफल नजर आ रही है। 

100 करोड़ी क्लब की दहलीज पर ‘एल 2 एम्पुरान’
मोहनलाल की ‘एल 2 एम्पुरान’ भी सोमवार को कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। फिल्म ने एक करोड़ 56 लाख रुपये की कमाई की। इसके साथ इसका कुल कलेक्शन अब 99.91 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। 180 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म 27 मार्च 2025 को रिलीज हुई थी और इसे लेकर दर्शकों में जबर्दस्त उत्साह था। रविवार को तीन करोड़ 85 लाख रुपये का कलेक्शन करने के बाद सोमवार को इसमें मामूली गिरावट देखी गई। विदेशी बाजारों में फिल्म को थोड़ा सपोर्ट मिल रहा है, लेकिन भारतीय दर्शकों, खासकर हिंदी पट्टी में, यह फिल्म अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रही है।

‘छावा’ का जादू अब भी कायम

‘छावा’ बॉक्स ऑफिस अपनी अपना जादू कायम रखने पाने में कामयाब है। आठवें सोमवार को भी फिल्म ने 35 लाख रुपये की कमाई की, जो इस बात का सबूत है कि दर्शक इसे कितना प्यार दे रहे हैं। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 598.8 करोड़ रुपये हो गया है। 

Leave a Reply

Next Post

विधानसभा में दूसरे दिन भी वक्फ कानून पर हंगामा, नेकां और पीपुल्स कांफ्रेंस विधायकों के बीच झड़प

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू 08 अप्रैल 2025। जम्मू-कश्मीर विधानसभा में मंगलवार को दूसरे दिन भी वक्फ कानून पर हंगामा जारी है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रस्ताव के पर भाजपा विधायकों ने विरोध किया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक वक्फ कानून पर चर्चा की मांग पर अड़े हैं। दूसरे दिन हंगामे के […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां