‘दिल्ली के जाट समुदाय को ओबीसी लिस्ट में शामिल करें’, केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखी चिट्ठी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 09 जनवरी 2025। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर दिल्ली के जाट समुदाय के साथ धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के जाट समुदाय को कई बार वादे किए गए, लेकिन उन्हें आज तक केंद्र की ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) सूची में नहीं डाला गया। इस वजह से जाट समुदाय के लोग शिक्षा और नौकरियों में आरक्षण का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। केजरीवाल ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर दिल्ली के जाट समुदाय को ओबीसी लिस्ट में डालने का अनुरोध किया है। 

दिल्ली के जाट समाज को धोखा दिया 
केजरीवाल ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, “दिल्ली के जाट समुदाय को ओबीसी के अंतर्गत तो रखा गया है, लेकिन केंद्र की सूची में उनका नाम नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने कई बार वादा किया था कि दिल्ली के जाट समुदाय को ओबीसी सूची में डाला जाएगा, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। केंद्र सरकार ने पिछले 10 सालों से दिल्ली के जाट समुदाय को ओबीसी आरक्षण देने के नाम पर धोखा दिया है।”

DU में नहीं मिलता दाखिला- केजरीवाल 
उन्होंने बताया कि जब दिल्ली के जाट समुदाय के लोग दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला लेने जाते हैं, तो उन्हें ओबीसी आरक्षण का लाभ नहीं मिलता। जबकि राजस्थान जैसे अन्य राज्यों से आने वाले जाट समुदाय को ओबीसी आरक्षण मिल रहा है।

जाट समुदाय को OBC में डालने का अनुरोध किया
केजरीवाल ने कहा कि उन्हें इस मामले में कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर दिल्ली के जाट समुदाय को ओबीसी में डालने का अनुरोध किया। उन्होंने यह भी कहा कि अगर इस मामले में संघर्ष करना पड़ा तो वे इसे जारी रखेंगे, ताकि दिल्ली के जाट समुदाय को उनका हक मिल सके।

Leave a Reply

Next Post

केंद्रीय बजट में बिहार को मिल सकती है बड़ी सौगात, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिले संजय झा, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली/पटना 09 जनवरी 2025। JDU के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने आज यानी बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में वित्त मंत्री निर्माल सीतारमण से मुलाकात की है। दिल्ली में हुई इस मुलाकात के दौरान बिहार के विकास योजनाओं को लेकर दोनों के […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक