‘खेलों में भारत का परचम लहराया’, राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी का जिक्र करते हुए बोले पीएम मोदी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 30 नवंबर 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी का जिक्र किया। भारत को हाल ही में राष्ट्रमंडल खेल 2030 की मेजबानी मिली है जिसका आयोजन अहमदाबाद में किया जाएगा। पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी का उदाहरण देते हुए कहा कि खेलों की दुनिया में भारत का परचम लहराया है। 

2010 के बाद पहली बार भारत में होंगे राष्ट्रमंडल खेल
ग्लास्गो में हाल ही में हुई राष्ट्रमंडल खेल आमसभा की बैठक के दौरान भारत को 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी आधिकारिक तौर पर सौंपी गई। 2010 के बाद यह पहला अवसर है जब भारत इन खेलों की मेजबानी करेगा। 2010 में नई दिल्ली में इन खेलों का आयोजन कराया गया था। राष्ट्रमंडल खेलों के कार्यकारी बोर्ड द्वारा अहमदाबाद को प्रस्तावित मेजबान के रूप में अनुशंसित किए जाने के बाद 74 सदस्यों वाली आम सभा ने भारत की बोली पर अपनी मुहर लगा दी।

पीएम ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कहा, खेलों की दुनिया में भी भारत का परचम लहराया है। कुछ दिन पहले ही भारत को राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी मिलने का भी एलान हुआ। ये उपलब्धियां देश की हैं, देशवासियों की है। और ‘मन की बात’ देश के लोगों की ऐसी उपलब्धियों को, लोगों के सामूहिक प्रयासों को जन-सामान्य के सामने लाने का एक बेहतरीन मंच है। 

Leave a Reply

Next Post

जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, बोले- एसआईआर से डरने की जरूरत नहीं, लोकतंत्र होगा मजबूत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बागपत 30 नवंबर 2025। केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि एसआईआर को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अंदर भय है। इसलिए वह लोगों को डराने का कार्य कर रहे हैं। हम सभी को एसआईआर से डरने की जरूरत नहीं है और […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग