भारत के नेतृत्व वाले बिग कैट अलायंस में शामिल हुए 16 देश और 9 अंतरराष्ट्रीय संगठन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 02 मार्च 2024। पर्यावरण मंत्रालय के अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि ब्राजील, नेपाल, बांग्लादेश और मलेशिया सहित कम से कम 16 देश औपचारिक रूप से भारत के नेतृत्व वाले नवगठित बिग कैट गठबंधन में शामिल हो गए हैं। इसके अलावा इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर (आईयूसीएन) और वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) इंटरनेशनल सहित नौ अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस (आईबीसीए) में शामिल होने के लिए सहमति दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार को भारत में मुख्यालय वाले इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस (आईबीसीए) की स्थापना को मंजूरी दे दी। इस गठबंधन का उद्देश्य ‘बिग कैट डिप्लोमेसी’ शुरू करना और हरित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है।  यह पहल सात प्रमुख बड़ी बिल्लियों बाघ, शेर, तेंदुए, जगुआर, प्यूमा, हिम तेंदुए और चीता की सुरक्षा और संरक्षण पर ध्यान केंद्रित करेगी। भारत ने 2023-24 से 2027-28 तक पांच साल की अवधि के लिए 150 करोड़ रुपये की एकमुश्त बजटीय सहायता की भी घोषणा की है। पत्रकारों से बात करते हुए पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने पुष्टि की कि अब तक 16 देश आईबीसीए में शामिल होने के लिए सहमत हो गए हैं। पर्यावरण मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि इसके अलावा जल्द ही और देशों के भी इसमें शामिल होने की उम्मीद है। हमें गठबंधन के सदस्यों के रूप में 16 देशों और 9 अंतरराष्ट्रीय संगठनों से सहमति मिली है। हम जल्द ही और देशों के शामिल होने की उम्मीद कर रहे हैं। इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस की कल्पना एक बहु-देशीय बहु-एजेंसी गठबंधन के रूप में की गई है, जिसका उद्देश्य संरक्षण एजेंडे को आगे बढ़ाने में पारस्परिक लाभ के लिए देशों के बीच आपसी सहयोग करना है। गठबंधन के 16 सदस्य देश आर्मेनिया, बांग्लादेश, भूटान, ब्राजील, कंबोडिया, मिस्र, इथियोपिया, इक्वाडोर, केन्या, मलेशिया, मंगोलिया, नेपाल, नाइजीरिया, पेरू, सूरीनाम और युगांडा हैं। इस बीच जिन नौ अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने सहमति दी है, वे IUCN, साइंस एंड कंजर्वेशन इंटरनेशनल स्नो लेपर्ड ट्रस्ट, ग्लोबल टाइगर फोरम, FAO, महामहिम ज़ुराब पोलोलिकाश्वी, यूएनडब्ल्यूटीओ के महासचिव, अमूर टाइगर सेंटर, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंटरनेशनल, विश्व सीमा शुल्क संगठन, मिडोरी पैक्सटर, निदेशक नेचर हब ब्यूरो फॉर पॉलिसी एंड प्रोग्राम सपोर्ट, यूएनडीपी हैं।

Leave a Reply

Next Post

विशाखापट्टनम में भारत और मलेशिया के बीच समुद्र लक्ष्मण अभ्यास, दोनों देशों के बीच संबंधों को सशक्त करना उद्देश्य

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 02 मार्च 2024। भारत और मलेशिया वर्तमान में 28 फरवरी से 2 मार्च तक विशाखापट्टनम में द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘समुद्र लक्ष्मण’ में भाग ले रहे हैं। भारतीय नौसेना जहाज किल्टन और रॉयल मलेशियाई जहाज केडी लकीर इस अभ्यास के तीसरे संस्करण में भाग […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां