खड़ग स्ट्राइक कोर ने सैन्य अभ्यास में दिखाया दम, आईएफआर के लिए नौसेना प्रमुख जाएंगे जापान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 05 नवंबर 2022। देश की रक्षा चुनौतियों को देखते हुए सेना ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सेना की खड़ग स्ट्राइक कोर दुर्गम सैन्य अभ्यास किया। इस एकीकृत सैन्य अभ्यास में सेना की ऐरावत डिवीजन भी शामिल हुई। उधर, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार अंतरराष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू (आईएफआर) के लिए पांच से नौ नवंबर तक जापान जा रहे हैं। ईएफआर के गठन की 70 वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। सेना की पश्चिमी कमान के अनुसार खड़ग स्ट्राइक कोर ने नहर पार करने और मशीनीकृत बलों द्वारा फायरिंग का अभ्यास किया। इसका मकसद दुश्मन के अंदरुनी इलाकों में हमलों का अभ्यास करना था। 

भारतीय नौसेना द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नौसेना प्रमुख हरि कुमार 6 नवंबर को योकोसुका में जापान मैरीटाइम सेल्फ-डिफेंस फोर्स द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू (आईएफआर) को देखेंगे। यह आयोजन इसके गठन की 70 वीं वर्षगांठ पर हो रहा है। यात्रा के दौरान वे पश्चिमी प्रशांत नौसेना सिम्पोजियम (WPNS) में पर्यवेक्षक नौसेनाओं में से एक के प्रमुख के रूप में शिरकत करेंगे। इसकी मेजबानी जापान द्वारा डब्ल्यूपीएनएस के मौजूदा  अध्यक्ष के रूप में की जाएगी।
एडमिरल हरि कुमार ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका की नौसेनाओं द्वारा योकोसुका में आयोजित होने वाले बहुदेशीय मालाबार पूर्व नौसैनिक अभ्यास के उद्घाटन में भी भाग लेंगे। इस साल मालाबार अभ्यास की 30वीं वर्षगांठ है। 

Leave a Reply

Next Post

संसदीय समिति की बैठक तक पहुंची सियासी दलों की जंग, विपक्ष का आरोप- मीटिंग में एजेंडा पेश कर रही भाजपा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 05 सितंंबर 2022। केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच टकराव सिर्फ संसद या चुनावी रैलियों तक सीमित नहीं रह गया है। अब इसकी जद में संसदीय समितियों की बैठक भी आ गई हैं। दरअसल, हाल ही में ‘आंतरिक मामलों’ की संसदीय समिति की […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए