जिला प्रशासन ने आत्मसमर्पित नक्सलियों को जीवकोपार्जन के लिये कराए स्वरोजगार उपलब्ध

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

दंतेवाड़ा, 01 सितम्बर 2020। नक्सल प्रभावित क्षेत्र दंतेवाड़ा में पहली बार नक्सलियों को कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश से जिला प्रशासन द्वारा रोजगार के कई अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। लोन वर्राटू अभियान के अंतर्गत आत्मसमर्पित नक्सलियों को जीविकोपार्जन के लिए जिला प्रशासन ने स्वरोजगार उपलब्ध कराए हैं। एन आर एल एम में उन्हें सदस्यता दी गई है। साथ ही उनका आधार कार्ड जॉब कार्ड बनाया गया है। जिससे उन्हें शासन के योजनाओं का लाभ दिया जा सके। जो व्यक्ति मुर्गी पालन बकरी पालन करना चाह रहे हैं उन्हें शेड निर्माण कर पालन के लिए चूजे और बकरी दिए जा रहे हैं। जो समूह खेती करना चाहता है उन्हें ट्रैक्टर दिए गए हैं। मनरेगा से रोजगार दिए जा रहे हैं साथ ही किराना दुकान खोलने के लिए ऋण की भी स्वीकृति दी जा रही है।

श्री बामन उर्फ पाकलू पिता बूमा मड़काम जो ग्राम किडरीरास, कुआकोण्डा के निवासी हैं और उदेला के बुधराम तामो को जॉब कार्ड और आदिवासी स्वरोजगार के अंतर्गत किराना दुकान शेड के लिए ऋण प्रदान किया गया है। ग्राम उदेला के भीमाराम तामो को उद्यानिकी विभाग ने सब्जी बीज प्रदान की है साथ ही कृषि विभाग ने फेंसिंग तार बाड़ी कार्य कर रहा है। ग्राम माहराकरका की श्रीमती हुर्रे बारसे और सुश्री माड़के बारसे को एनआरएलएम में सदस्यता मिली है जिससे उन्हें स्व सहायता समूह से रोजगार प्राप्त हुआ है। 18 लोगों के लिए बकरी पालन, मुर्गी पालन के लिए मनरेगा योजना अंतर्गत शेड निर्माण। साथ अन्य लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के कार्यो के लिये जिला प्रशासन ने 7 लाख 41 हजार से अधिक की राशि स्वीकृत की है। लोन वर्राटू अभियान के तहत नक्सलियों का आत्मसमर्पण जारी है और जिला प्रशासन भी उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान कर समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

राज्य शासन की प्राथमिकता के कार्यो में तेजी लाने के निर्देश : मुख्य सचिव की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 01 सितम्बर 2020। मुख्य सचिव आर. पी. मंडल ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए राज्य में धान उत्पादन का आंकलन करने के लिए किए जा रहे गिरदावरी कार्य, इस माह आयोजित हो रहे जेईई, नीट प्रवेश परीक्षा, आई. टी. प्रवेश परीक्षाओं के परीक्षार्थियों को […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं