वज्रपात की चपेट में आए चार जवान, सीआरपीएफ अधिकारी की मौत

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रांची 16 मई 2025। पश्चिमी सिंहभूम जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। जिले के घने सारंडा जंगल में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन के दौरान तेज बारिश हो रही थी, इसी बीच आकाशीय बिजली गिर गई। इस वज्रपात की चपेट में आकर सीआरपीएफ के दो और झारखंड जगुआर के दो जवान बुरी तरह झुलस गए। इस हादसे में सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी एमपी सिंह की मौत हो गई। पुलिस कप्तान आशुतोष शेखर ने उनकी मौत की पुष्टि की है और बताया कि उनका शव पोस्टमार्टम के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल भेजा गया है।

घटना सारंडा के बालिबा स्थित सीआरपीएफ कैंप की है, जहां अचानक वज्रपात होने से एमपी सिंह की जान चली गई और तीन अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में सहायक कमांडेंट सुबीर मंडल, झारखंड जगुआर के एएसआई सुदेश और एएसआई चंदन हांसदा शामिल हैं। इन सभी को बेहतर इलाज के लिए नोवामुंडी के टाटा मेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Next Post

'दो ऑपरेशन में छह आतंकी ढेर, कश्मीर में बड़ी साजिश नाकाम', प्रेस ब्रीफिंग में IGP कश्मीर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू 16 मई 2025। कश्मीर में सुरक्षाबलों ने बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। दो ऑपरेशन में छह आतंकियों को मार गिराया है। सभी आतंकी ऊंचाई वाले इलाकों में छिपे थे। सेना और पुलिस की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी गई […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग