लोकतंत्र के रक्षकों पर हमला कर रहे झामुमो-कांग्रेस के गुंडे: बाबूलाल मरांडी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रांची 27 नवंबर 2024। झारखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बरहेट के भाजपा प्रत्याशी गामालियन हेंब्रम के समर्थन में वोट करने वाले ईमाम मिर्जा सहित अन्य से मुलाकात की तथा उनके घर पर हुए पथराव की जानकारी ली।मरांडी ने घटना की तीव्र भर्त्सना करते हुए कहा कि भारत का संविधान लोकतंत्र का सुरक्षा कवच है, लेकिन कांग्रेस और झामुमो सत्ता के अहंकार में लोकतंत्र के रखवालों पर हमला कर रहे। उन्होंने आगे कहा कि इमाम मिर्जा के घर पर झामुमो-कांग्रेस के गुंडे द्वारा सिर्फ इसलिए पथराव किया गया क्योंकि उसने भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में वोट किया। मरांडी ने कहा कि आंखों को बंद करने से खतरा नहीं जाएगा, अरे वो देखना पड़ेगा जो देखा नहीं जाएगा।

मरांडी ने कहा कि झारखंड लवजिहाद- लैंडजिहाद के बाद अब पत्थरबाजों की गिरफ्त में आ चुका है। हाल यह है कि पत्थर चलाए जा रहे हैं, लाठी मारी जा रही है, घर तोड़े जा रहे हैं, वोट देने के आधार पर जनता को पीटा जा रहा है। ऐसी ही घटना ग्राम मोहम्मदपुर, जिला साहिबगंज में सामने आई है, जहां ईमाम मिर्जा को सिर्फ इसलिए पीटा गया, धमकाया गया, मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया क्योंकि उसने अपना विश्वास भारतीय जनता पार्टी पर जताया था, वोट कमल के फूल पर दिया था।

Leave a Reply

Next Post

राज्यसभा में विपक्ष पर भड़के सभापति धनखड़, बोले- 30 वर्षों में कभी इतने स्थगन प्रस्ताव नहीं मिले

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 27 नवंबर 2024। गौतम अदाणी के मुद्दे पर विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर है और संसद की शीतकालीन सत्र भी हंगामे की भेंट चढ़ रहा है। बुधवार को भी विपक्ष के हंगामे के चलते संसद की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। बुधवार को विपक्ष […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़