कोरोना पर कमलनाथ की तैयारी को लेकर कांग्रेस की फ़िल्म, पटवारी ने सिंधिया और शिवराज पर कसा तंज

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंदौर। मध्यप्रदेश में कोरोना के चलते हुई 150 से अधिक मौतों के मामले में कांग्रेस ने शिवराज सरकार पर निशाना साधा है। कोरोना को लेकर पूर्व सीएम कमलनाथ की तैयारियों के बारे में एक फिल्म जारी करते हुए प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी जीतू पटवारी ने सीएम शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना भी साधा।

कांग्रेस को जिम्मेदार न बताए सरकार

कांग्रेस ने कमलनाथ के बचाव में “सच्चाई से सामना” शीर्षक के साथ एक फ़िल्म जारी की है। इस मौके पर पटवारी ने कहा कि कांग्रेस, प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री से सवाल करती है तो वो इसका दोषी पिछली सरकार को ठहराते हैं और आईफा सहित अन्य बातें करते हैं। पटवारी ने कहा कि सीएम शिवराज को अपने दायित्वों को निभाना चाहिए और प्रदेश की जनता को भ्रमित करने की बजाय सही दिशा में काम करना चाहिए।

सिंधिया को बताया विभीषण

पटवारी ने कहा कि प्रदेश की जनता को मैं बताना चाहता हूं कि जब ये पूरी महामारी चल रही थी तब शिवराज सिंह चौहान मिस्टर विभीषण के साथ सरकार गिराने के षड्यंत्र में व्यस्त थे। वहीं, देश के पीएम नमस्ते ट्रम्प में लगे हुए थे। उस समय तत्कालीन सीएम कमलनाथ ने किस गम्भीरता से काम किया, इस बात को एक फ़िल्म के माध्यम से वो आम जनता को बताना चाहते हैं।

शिवराज को चुनौती

उन्होंने प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान से अनुरोध भी किया कि फ़िल्म में दिखाए गए एक भी तथ्य गलत साबित हुआ तो वो उन पर मुकदमा कर सकते हैं। पटवारी ने नसीहत देते हुए कहा कि वे प्रदेश की जनता को भ्रमित करने और अपनी असफलता को छिपाने के लिए किसी कवच का सहारा न लें।

Leave a Reply

Next Post

सरकार की शराब दुकानों का विरोध, राजधानी में बड़ी संख्या में सड़क पर उतरी आक्रोशित महिलाएं

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 05 मई 2020 । राजधानी रायपुर के ट्रांसपोर्ट नगर में खुले शराब भट्टी के बाहर बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्रित हो गई हैं. हाथों में डंडे लेकर पहुंची आक्रोशित महिलाओं ने शराब दुकान खोलने का विरोध जता रही है. दुकानों के बाहर लगे बांस के बेरिकेट्स को […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक