बंगाल से आईएसआई जासूस की गिरफ्तारी: भाजपा बोली- देश विरोधी गतिविधियों का केंद्र बना राज्य, ममता को बताया पाक प्रेमी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 27 अगस्त 2023। पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। सुकांत मजूमदार ने कहा है कि ‘पश्चिम बंगाल की मौजूदा सरकार, पाकिस्तान प्रेमी सरकार है। यही वजह है कि पाकिस्तान के लिए काम करने वाले जैसे- आईएसआई एजेंट्स, बंगाल में रहकर काम कर रहे हैं और देश विरोधी गतिविधियों के लिए बंगाल को केंद्र के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। देश विरोधी लोगों को मुख्यमंत्री और उनकी सरकार से मदद मिल रही है।

पाकिस्तानी जासूस कोलकाता से गिरफ्तार
बता दें कि सुकांत मजूमदार का बयान ऐसे वक्त आया है, जब कोलकाता पुलिस ने शुक्रवार को एक कथित पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया है। इस संदिग्ध पाकिस्तानी जासूस से संवेदनशील दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। कोलकाता पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को हावड़ा स्थित उसके घर से पकड़ा है। पश्चिम बंगाल की एसटीएफ ने कई घंटे की पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को देश की सुरक्षा के लिए घातक गतिविधियों में सीधे तौर पर शामिल पाया गया है। 

पुलिस ने बताया कि आरोपी के मोबाइल फोन से तस्वीरों, वीडियो  और ऑनलाइन चैट के रूप में खुफिया जानकारी मिली है। ये जानकारियां आरोपी ने पाकिस्तान में एक संदिग्ध खुफिया एजेंट को भेजी थी। आरोपी बिहार के दरभंगा जिले का रहने वाला है और कोलकाता में एक कोरियर सेवा कंपनी में काम कर रहा है। आरोपी दिल्ली में भी काम कर चुका है। स्थानीय अदालत ने आरोपी को छह सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। 

Leave a Reply

Next Post

‘चंद्रयान-3 से बड़ी सफलता की उम्मीद’, इसरो चीफ सोमनाथ बोले- अगले 14 दिनों को लेकर हम उत्साहित

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 27 अगस्त 2023। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख एस सोमनाथ चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग से बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि इसरो का उद्देश्य है कि अंतरिक्ष में विस्तार कर देश को प्रगति की राह पर ले जाए। अब भारत अधिक […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग