भारत-रूस पर ट्रंप का हमला, बोले- वे अपनी मृत अर्थव्यवस्था को गिरा दें, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वांशिगटन 31 जुलाई 2025। भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जुबानी हमले से बाज नहीं आ रहे हैं। भारत-रूस संबंध को लेकर तिलमिलाए ट्रंप ने अब दोनों देशों की अर्थव्यवस्था को मरा हुआ बता दिया। उन्होंने कहा कि भारत और रूस अपनी मृत अर्थव्यवस्था को गिरा दें, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि भारत-रूस के साथ क्या करता है? वे मिलकर अपनी मृत अर्थव्यवस्था को कैसे गिरा सकते हैं, मुझे इससे बस मतलब है। हमने भारत के साथ बहुत कम व्यापार किया है। उनके टैरिफ बहुत अधिक हैं, दुनिया में सबसे अधिक। इसी तरह रूस और अमेरिका भी लगभग कोई व्यापार नहीं करते। आइए इसे ऐसे ही रहने दें। ट्रंप ने रूस के पूर्व राष्ट्रपति मेदवेदेव पर भी हमला बोला। ट्रंप ने कहा कि रूस के असफल पूर्व राष्ट्रपति मेदवेदेव खुद को अभी भी राष्ट्रपति समझते हैं। उको अपनी बातों पर ध्यान देना चाहिए। वे बहुत खतरनाक क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं। 

ट्रंप ने भारत पर 25% टैरिफ और जुर्माने का किया एलान
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 1 अगस्त से 25 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा-  ‘याद रखें, भारत हमारा मित्र है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में हमने उसके साथ अपेक्षाकृत कम व्यापार किया है क्योंकि उसके टैरिफ बहुत ज्यादा हैं, दुनिया में सबसे ज्यादा हैं, और किसी भी देश की तुलना में उसके यहां सबसे कठोर और अप्रिय गैर-मौद्रिक व्यापार प्रतिबंध हैं। इसके अलावा, उन्होंने हमेशा अपने अधिकांश सैन्य उपकरण रूस से खरीदे हैं, और चीन के साथ, वे रूस के सबसे बड़े ऊर्जा खरीदार हैं, ऐसे समय में जब हर कोई चाहता है कि रूस यूक्रेन में हत्याएं रोके – सब कुछ ठीक नहीं है! इसलिए भारत को 1 अगस्त से 25% टैरिफ और उपरोक्त के लिए जुर्माना देना होगा।

Leave a Reply

Next Post

कौन से तीन देशों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान का साथ दिया था? पीएम मोदी ने लोकसभा में किया इसका जिक्र

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 31 जुलाई 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा के दौरान पाकिस्तान को करारा जवाब देने और आतंकवाद के खिलाफ भारत की कड़ी रणनीति पर विस्तार से बात की। उन्होंने दो टूक कहा कि अब भारत न आतंकवाद के सामने […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ