कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग; दो शव बरामद, राहत कार्य जारी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कन्नौज 12 अप्रैल 2026। कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कई लोगों के कंटेनर के नीचे दबने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की चपेट में आने से कई बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। कंटेनर के नीचे दबे लोगों को निकालने के लिए जेसीबी मशीन भी बुलाई गई, लेकिन भारी वजन के कारण कंटेनर को हिलाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

लोगों के अंग-भंग होकर इधर-उधर बिखर गए
हादसा सुबह करीब आठ बजे हुई। छिबरामऊ की तरफ जा रहा कंटेनर सड़क के किनारे रखे खोखो को टक्कर मारते हुए पलट गया। पास से गुजर रहे लोग उसके नीचे दब गए। नीचे दबे लोगों के अंग-भंग होकर इधर-उधर बिखर गए, जिससे घटना की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी
अब तक दो शवों को निकालकर सौ शैय्या अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सुरेश मालिक, छिबरामऊ कोतवाल कपिल दुबे समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे के बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई है। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है।

वहीं, मृतकों और घायलों की संख्या को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। साथ ही क्षेत्रीय विधायक अर्चना पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बादाम पाल, राजीव सिंह गौर (पुच्ची) और मुनीश मिश्रा सहित कई जनप्रतिनिधि भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

मासूम बच्ची और बुजुर्ग समेत दो की मौत
छिबरामऊ हादसे में हताहत हुए लोगों की शिनाख्त कर ली गई है, जिसमें दो परिवारों के सदस्यों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों में नगला दुर्गा (कसावा) निवासी राजू बाथम की पुत्री अंकिश (14) और भाऊलपुर निवासी राधेश्याम के पुत्र कन्हैयालाल (74) शामिल हैं।

घायलों का अस्पताल में उपचार जारी
हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कंटेनर के नीचे दबने से इन दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, घायलों में बंचपुर निवासी अजय पाल का पुत्र अंकित कुमार (20) और सुरेंद्र सिंह का पुत्र सोनू (14) शामिल हैं। ये दोनों आपस में चचेरे भाई हैं और गंभीर रूप से घायल होने के कारण इनका उपचार अस्पताल में चल रहा है।

Leave a Reply

Next Post

ईरान से वार्ता पर ट्रंप बोले- नतीजे से अमेरिका को फर्क नहीं पड़ता, हम जीते हैं; चीन को दी धमकी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वॉशिंगटन 12 अप्रैल 2026। अमेरिका और ईरान के बीच रविवार को पाकिस्तान में ऐतिहासिक वार्ता जारी है। इसी बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी वार्ता को ज्यादा अहमियत नहीं दी। उन्होंने कहा कि किसी भी नतीजे से अमेरिका को फर्क नहीं पड़ता […]

You May Like

टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा