ईरान से वार्ता पर ट्रंप बोले- नतीजे से अमेरिका को फर्क नहीं पड़ता, हम जीते हैं; चीन को दी धमकी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वॉशिंगटन 12 अप्रैल 2026। अमेरिका और ईरान के बीच रविवार को पाकिस्तान में ऐतिहासिक वार्ता जारी है। इसी बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी वार्ता को ज्यादा अहमियत नहीं दी। उन्होंने कहा कि किसी भी नतीजे से अमेरिका को फर्क नहीं पड़ता क्योंकि ‘हम जीते हैं’। व्हाइट हाउस के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘देखते हैं क्या होता है, शायद समझौता हो जाए, शायद न हो।’ उन्होंने आगे कहा, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। अमेरिका के नजरिये से हम जीते हैं।

पाकिस्तान में जारी वार्ता पर क्या कहा?
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, कई घंटों से ईरान के साथ बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा, वे कई घंटों से बैठक कर रहे हैं। हम देखेंगे क्या होता है। लेकिन किसी भी हाल में हम जीतते हैं। शायद वे समझौता करें, शायद न करें। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। अमेरिका के नजरिये से हम जीतते हैं। नावें आगे बढ़ रही हैं और हमारे देश की तरफ आ रही हैं। हम बड़े टैंकरों में तेल और गैस भर रहे हैं। 

‘होर्मुज में बारूदी सुरंगों की जांच कर रही अमेरिकी सेना’
ट्रंप ने यह भी माना कि ईरान के साथ ‘बहुत गहरी बातचीत’ चल रही है। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी सेना होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगों की जांच कर रही है। यह रास्ता अभी भी लगभग बंद है, जिससे तेल और गैस ले जाने वाले जहाजों को परेशानी हो रही है।

‘नाटो से नहीं मिली मदद’
इस सवाल के जवाब में कि क्या अमेरिका ईरानी संपत्तियां जारी करेगा, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, हम देखेंगे क्या होता है। हम ईरान के साथ गहरी बातचीत में हैं, हम किसी भी स्थिति में जीतते हैं। हमने उन्हें सैन्य रूप से हरा दिया है। हम होर्मुज जलडमरूमध्य का मार्ग खाली कर रहे हैं, चाहे समझौता हो या न हो, मेरे लिए कोई फर्क नहीं पड़ता और इसका कारण यह है कि हमने जीत हासिल कर ली है। हमें उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) से मदद नहीं मिली।

चीन को भी दी चेतावनी
ट्रंप ने आगे कहा, उनके (ईरान के) पास कोई नौसेना, रडार या वायु सेना नहीं है। उनके सभी नेता मारे जा चुके हैं। उन्होंने कई वर्षों तक शासन किया, वे अब चले गए हैं। इन सबके साथ देखते हैं क्या होता है। लेकिन मेरे नजरिये से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। चीन की ओर से ईरान को हथियार भेजने की खबरों पर राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, अगर चीन ऐसा करता है, तो चीन को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। 

इस समय अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आमने-सामने की ऐतिहासिक बातचीत चल रही है। यह बातचीत उस अस्थायी संघर्षविराम के कुछ दिन बाद हो रही है, जो दो हफ्ते पहले घोषित हुआ था। यह युद्ध अब सातवें हफ्ते में पहुंच चुका है, जिसमें हजारों लोगों की मौत हुई है और वैश्विक बाजार प्रभावित हुए हैं।

अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उपराष्ट्रपति जेडी वेंस कर रहे हैं। जबकि, ईरानी पक्ष का नेतृत्व संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर गालिबाफ कर रहे हैं। दोनों पक्ष पाकिस्तान के साथ मिलकर संघर्षविराम को आगे बढ़ाने पर चर्चा कर रहे हैं। लेकिन गहरे मतभेद और इस्राइल के हमले इस समझौते को लगातार चुनौती दे रहे हैं। इन हमलों में लेबनान में ईरान समर्थित हिजबुल्ला को भी नुकसान हुआ है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, मौत का आंकड़ा दो हजार पार हो चुका है। 

Leave a Reply

Next Post

गैस सिलेंडर नहीं मिलने से गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम, मौक पर पुलिस के साथ पहुंची नायब तहसीलदार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव आरंग 12 अप्रैल 2026। गैस एजेंसी में लगभग 25 दिन बाद भी सिलेंडर नहीं मिलने से परेशान ग्रामीणों ने रविवार को आरंग-खरोरा मार्ग पर चक्का जाम कर दिया. आरंग क्षेत्र के एकमात्र गिरिज इंडेन गैस एजेंसी पर सिलेंडर मिलने की सूचना पर लोगों की लंबी […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार