सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हुईं कृति सेनॉन, पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘मैं ऐसे ही तुम्हें याद रखूंगी।

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

दिवंगत फिल्म ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) अगर जिंदा होते तो वो आज अपना 35वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे होते। भले ही अब सुशांत आज हमारे बीच में नहीं हैं, मगर उनकी यादें आज भी उनके फैन्स के दिलों में जिंदा है। सुशांत के करोड़ों फैन्स ऐसे हैं जो अपने फेवरेट एक्टर को भुला नहीं पाए हैं। वही आज सुशांत सिंह राजपूत की बर्थ एनिवर्सिरी पर उनके सभी फैन्स सोशल मीडिया पर उन्हें याद कर पिक्चर शेयर कर रहे हैं। इसी बीच सुशांत की करीबी दोस्त और को-स्टार कृति सेनॉन (Kriti Sanon) ने भी अपने बेस्ट फ्रेंड सुशांत को याद कर इंस्टा पर उनकी एक तस्वीर शेयर कि है। इस तस्वीर में सुशांत सिंह राजपूत मुस्कुराते हुए बेहद क्यूट नज़र आ रहे हैं। वही इस तस्वीर को शेयर करते हुए कृति सेनॉन ने कैप्शन में लिखा है कि, ‘मैं ऐसे ही तुम्हें याद रखूंगी। बच्चों की तरह हंसते हुए। हैप्पी बर्थडे सुश, मुझे उम्मीद है कि तुम जहां भी हो,ऐसे ही शांति से मुस्कुरा रहे होगे।

वही अगर कृति सेनॉन द्वारा शेयर की गई तस्वीर को ध्यान से देखे तो उसमें एक तरफ लिखा है, ‘जब मैं यहां होता था मैं खुद को तुम्हारे बारे में सोचता हुआ ही पाता था।’ इसके साथ ही इस पर एक हार्ट की इमोजी भी बनी हुई है। ऐसा लगता है कि तस्वीर पर ये कैप्शन खुद दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने ही लिखा है। वही कृति सेनॉन की ये पोस्ट सोशल मिडिया पर ख़ूब वायरल हो रही हैं। लोग सुशांत की इस तस्वीर को बेहद पसंद कर रहे हैं।

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनॉन रिलेशनशिप। फिल्म राब्ता की शूटिंग के दौरान दोनो में प्यार हुआ था। करीब दो साल की डेटिंग के बाद दोनों अलग हो गए थे। उसके बाद सुशांत की लाइफ में सारा अली खान और फिर रिया चक्रवर्ती आ गई थीं।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत का ऐक्ट्रेस कृति सेनॉन को भी झटका लगा था। जिससे उबरने में उन्हें काफी वक्त लग गया। आपको याद दिला दे कि, सुशांत सिंह राजपूत ने बीते साल 14 जून को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। हालांकि उनकी मौत के बाद परिवार ने हत्या का भी शक जताया था। जिसके बाद ये मामला सीबीआई के हवाले कर दिया गया और अब तक इस मामलें की जांच चल रही है। 

Leave a Reply

Next Post

पुणे के सिरम इंस्टीट्यूट में लगी भीषण आग, कोविडशील्ड वैक्सीन को कोई खतरा नहीं , आग को बुझाने का काम शुरू

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पुणे 21 जनवरी 2021। महाराष्ट्र में पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट में गुरुवार दोपहर आग लगने से अफरातफरी मच गई है। जानकारी के मुताबिक सीरम इंस्टीट्यूट की इमारत में आग लगी है। बीसीजी टीका बनाने वाली इमारत में आग लगी है। सीरम इन्स्टिट्यूट के इस हिस्से में […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं