कोरोना : इंदौर-भोपाल में कल से नाइट कर्फ्यू , प्रदेश के 8 शहरों में रात 10 बजे से बंद होंगी दुकानें

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल 16 मार्च 2021। प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए भोपाल और इंदौर में कल यानी 17 मार्च से नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा। यह निर्णय मंगलवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना की समीक्षा बैठक में लिया। उन्होंने कहा, महाराष्ट्र से आने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग जारी रहेगी, वे एक हफ्ते आइसोलेशन में भी रहेंगे। इसके अलावा प्रदेश के 8 शहरों जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, रतलाम, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, बैतूल और खरगाेन में रात 10 बजे के बाद बाजार बंद रहेंगे। इन शहरों में कर्फ्यू जैसी स्थिति नहीं रहेगी, लेकिन बाजार अनिवार्य रूप से बंद रहेेंगे। ये आदेश भी 17 मार्च से लागू होंगे। अगर इन 8 शहरों में इसके बाद भी 3 दिन तक लगातार केस बढ़ते हैं तो यहां भी नाइट कर्फ्यू लगा दिया जाएगा।

नाइट कर्फ्यू की टाइमिंग का निर्णय कलेक्टर लेंगे

भोपाल और इंदौर में रात को कब से कब तक कर्फ्यू लगेगा, इसका निर्णय कलेक्टर करेंगे। दोनों जगह के कलेक्टर अलग से नाइट कर्फ्यू लिए आदेश जारी करेंगे।

सीएम ने सुबह ही दे दिए थे संकेत

शिवराज ने सुबह कहा था देश के साथ ही प्रदेश में कोरोना के केस जिस तेजी से बढ़ रहे हैं। वो सावधानी और सचेत होने का विषय है। उन्होंने कहा था कि इस संबंध में होने वाली बैठक में कुछ फैसले संभावित हैं, ताकि लोगों को कोरोना से बचाया जा सके। आम लोगों से निवेदन करता हूं। प्रार्थना करता हूं। निश्चिंत न हों। मास्क लगाएं। सावधानियां रखें। बाकी उपाय भी किए जाएंगे।

बीते एक सप्ताह के रिकॉर्ड को आधार बनाया जाएगा

सरकार कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर बीते एक सप्ताह के आंकड़ों पर नजर रख रही थी। आज यानी मंगलवार को हुई बैठक में मुख्यमंत्री सभी जिलों के केस की समीक्षा की। इसमें मुख्य रूप से वहां केस बढ़ने के कारणों पर चर्चा की गई। इसमें वहां होने वाले कार्यक्रम, बाहर से आने वाले व्यक्तियों की संख्या और अन्य कारणों का आकलन किया गया। भोपाल में सोमवार से धारा 144 लगा दी गई है। इसके बाद कार्यक्रम और खेलकूद गतिविधियों पर भी कुछ पाबंदी लगा दी गई हैं। महाराष्ट्र से आने वालों को निगेटिव रिपोर्ट साथ लाना अनिवार्य कर दिया है।

Leave a Reply

Next Post

रेल मंत्री ने निजी निवेश का संसद में किया बचाव, कहा- सड़कें भी तो सरकार बनाती है तो क्या उस पर सिर्फ सरकारी गाड़ियां ही चलती हैं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 16 मार्च 2021। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि रेलवे भारत की संपत्ति है उसका कभी निजीकरण नहीं होगा। उन्होंने साथ ही कहा कि यात्रियों को अच्छी सुविधाएं मिलें, रेलवे के जरिए अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले…ऐसे कामों के लिए […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग