क्रूज ड्रग्स मामले में एनसीबी के सवालों से होगा अनन्या पांडे का सामना, आज लगातार दूसरे दिन भी पूछताछ

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 22 अक्टूबर 2021। मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में अभिनेत्री अनन्या पांडे से आज (22 अक्टूबर) फिर पूछताछ होनी है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने लगातार दूसरे दिन अनन्या को पूछताछ के लिए बुलाया है। उन्हें एनसीबी के ऑफिस में बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया गया है। जांच एजेंसी को आर्यन खान और उनके बीच हुए व्हाट्सऐप चैट मिले हैं। इसी चैट के आधार पर अनन्या से सवाल-जवाब होने हैं। 22 वर्षीय अनन्या पांडे गुरुवार की शाम 4 बजे एनसीबी ऑफिस पहुंचीं थीं और करीब दो घंटे बाद शाम 6.15 बजे वहां से निकलीं। उनके साथ उनके पिता चंकी पांडे भी थे। इससे पहले सुबह एनसीबी की एक टीम अनन्या के घर पर पहुंची थी। टीम ने इसके बाद शाहरुख खान के बंगले मन्नत पहुंचकर उनकी मैनेजर से आर्यन खान के बारे में जानकारी मांगी। 

अनन्या और आर्यन खान अच्छे दोस्त

चंकी पांडे की बेटी अनन्या, शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की करीबी दोस्त हैं। उनकी आर्यन खान से भी अच्छी दोस्ती है। एनसीबी के हाथ जो चैट आए हैं, उनमें आर्यन कथित तौर पर ड्रग्स को लेकर बात कर रहे हैं।

30 अक्टूबर तक बढ़ी आर्यन की हिरासत

स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट ने आर्यन खान और अन्य लोगों की न्यायिक हिरासत को 30 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दिया है। बुधवार को ही अदालत ने आर्यन खान को जमानत देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद आर्यन खान के वकीलों ने बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया है, जिस पर अदालत ने मंगलवार को सुनवाई करने का फैसला लिया है।

Leave a Reply

Next Post

अभी और महंगा होगा निवाला, दिवाली में इस बार निकलेगा दिवाला; सब्जी-फलों के दाम रहेंगे सातवें आसमान पर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 22 अक्टूबर 2021। दिवाली और छठ के दौरान त्योहारी सीजन को देखते हुए मांग बढ़ने से महंगाई के भी बढ़ने के आसार हैं। सितंबर महीने में भले ही महंगाई दर पिछले महीनों के मुकाबले कम रही हो लेकिन अक्टूबर में इसके और बढ़ने […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग