भारत-सिंगापुर रक्षा मंत्रियों की छठी बैठक शुरू; राजनाथ सिंह बोले- दिनोंदिन बढ़ रहा रक्षा सहयोग

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 22 अक्टूबर 2024। सिंगापुर के रक्षा मंत्री डॉ. एनजी इंग हेन  इन दिनों अपने तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली में हैं। यहां आज उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ छठी भारत-सिंगापुर रक्षा मंत्रियों की वार्ता की सह-अध्यक्षता की। इससे पहले, सिंगापुर के रक्षा मंत्री डॉ. एनजी इंग हेन ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं, उन्हें नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर मिला। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। इस वार्ता को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रतिक्रिया दी। राजनाथ सिंह ने कहा कि बीते महीने प्रधानमंत्री मोदी की सिंगापुर यात्रा के दौरान हमारे संबंधों को व्यापक रणनीतिक स्तर तक बढ़ाना हमारे देश के बीच बढ़ती निकटता का प्रमाण है। अब दोनों देशों के रक्षामंत्रियों की यह बैठक यह ऐसे समय में हो रही है जब भारत की एक्ट ईस्ट नीति के  दस साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। इस नीति के तहत सिंगापुर ने आर्थिक सहयोग, सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने और क्षेत्र के देशों के साथ रणनीतिक कनेक्टिविटी विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 

राजनाथ सिंह ने कहा कि रक्षा सहयोग हमारे द्विपक्षीय संबंधों का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है। साझेदारी और तीनों सेनाओं के बीच केंद्रित रक्षा सहयोग तंत्र और निरंतर जुड़ाव के जरिए यह दिनों दिन बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि हमारी आज की बैठक हमारे द्विपक्षीय संबंधों के पूरे स्पेक्ट्रम को गति प्रदान करेगी। इसके साथ ही क्षेत्रीय सुरक्षा वास्तुकला को भी मजबूत करेगी पिछले महीने सिंगापुर में आयोजित भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय राउंडअप टेबल की दूसरी बैठक में हमारे सहयोगियों द्वारा हासिल की गई सफलता से मेल खाएगा।

Leave a Reply

Next Post

घाटी में नए आतंकी संगठन का सफाया: काउंटर-इंटेलिजेंस की बड़ी कार्रवाई, श्रीनगर-गंदेरबल समेत सात जगहों पर रेड

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू-कश्मीर 22 अक्टूबर 2024। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ खुफिया ब्रांच (सीआईके) ने बड़ी कार्रवाई की है। नए आतंकवादी संगठन के खात्मे के लिए घाटी में छापेमारी की है। काउंटर-इंटेलिजेंस कश्मीर ने श्रीनगर, गंदेरबल, बांदीपोरा, कुलगाम, बडगाम, अनंतनाग और पुलवामा सहित कई जिलों में छापेमारी कर रही […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ