शासन की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का कारगर माध्यम बन रहीं बैंक सखी

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 26 दिसम्बर 2020। आम लोगों को उनके घरों एवं आस-पास बैंकिंग सुविधाओं का लाभ प्रदान करने के कारण बैंक सखी आज शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का कारगर माध्यम बन गई हैं। उल्लेखनीय है कि आम लोगों को खास करके ग्रामीण एवं समाज के निर्धन तबके के लोगों को बैंकों तक आवागमन की परेशानियों से मुक्ति दिलाकर उनके घरों एवं आस-पास में बैंकिंग सुविधा प्रदान करने हेतु बैंक सखी सुविधा की शुरूआत की गई थी। लेकिन आज अपने कार्यो के बदोलत आम जनता को बैंकिंग कार्यो में निरंतर सहुलियत प्रदान करने तथा लेन-देन में मदद करने के कारण आज बैंक सखियों का कार्य बहुउपयोगी हो गया है। बैंक सखियां स्व-सहायता समूह और बैंकों के बीच संपर्क सूत्र का भी कार्य कर रहीं है। आज स्व-सहायता समूहों को लगभग सभी प्रकार की बैंकिंग सुविधाएं बैंक सखियों के माध्यम से ही मिल रहा हैं।

बैंक सखियों के माध्यम से बस्तर जिले के सुदूर वंनाचल एवं दुर्गम क्षेत्रों में बसे गांवों के लोगों को मनरेगा भुगतान, सामाजिक पेंशन, आवास, मानदेय, विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति आदि का भुगतान जैसे अनेक बैंकिंग सुविधाओं का लाभ घर बैठे मिल रहा है। ज्ञातव्य है कि बस्तर जिले में दुर्गम एवं पहुंच विहीन क्षेत्र होने के कारण आज भी बहुत से क्षेत्रों में बैंक स्थापित नहीं है। गांवों से बैंकों की दूरी अत्यधिक होने के कारण इन क्षेत्रों के लोगों के लिए बैंको तक आवागमन करना किसी मुसीबत से कम नहीं है। ऐसे समय में बैंक सखी की सुविधा इन क्षेत्रों के लोगों के लिए बैंकिग सुविधा की दृष्टि से किसी देवदूत से कम नहीं है। अपने इन्हीं विशेषताओं एवं उपयोगिता के कारण बैंक सखी आज बैंक आम जनता के द्वारा की परिकल्पना को साकार करने में मददगार साबित हो रही है। वर्तमान में बैंक सखी वंचित परिवारों को वित्तीय समावेशन के लिए भी एक सशक्त माध्यम बन गया है।

बैंक सखी के रूप में महिलाएं वित्तीय कार्यों, बैंकिंग सेवाओं एवं सुविधाओं के लिए रोजगार भी मिल रहा है। इस तरह से बैंक सखी की व्यवस्था महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने का कारगर माध्यम बन गया है।

Leave a Reply

Next Post

दो वर्षों में छत्तीसगढ़ को दो दर्जन से ज्यादा राष्ट्रीय पुरस्कार : भारत सरकार ने राज्य की भूपेश बघेल सरकार की उपलब्धियों को सराहा, 01 जनवरी 2021 को प्रधानमंत्री के हाथों मिलेगा पुरस्कार

शेयर करेगरीबों को घर देने के लिए 01 जनवरी 2021 को प्रधानमंत्री के हाथों मिलेगा पुरस्कार कुपोषण मिटाने, रोजगार, शिक्षा और स्वच्छता सुनिश्चित करने में मिली सफलताएं इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 27 दिसंबर 2020। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के विकास के लिए पिछले […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग